Kullu Drug Crackdown: कसोल होटल और भुंतर में बड़ी कार्रवाई, MDMA-LSD समेत चिट्टे के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

जिला कुल्लू में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कसोल और भुंतर में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से Meth, MDMA, LSD पेपर स्ट्रिप्स, चरस और हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई है।

पहला मामला पुलिस थाना मणिकर्ण का है। 13 मई 2026 को पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कसोल स्थित होटल पर्पल हाउस में दबिश दी। इस दौरान होटल लीजर वीरेंद्र सिंह उर्फ विरेन (27) निवासी बदेहड़, तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा और विवेक शर्मा (26) निवासी कोटला, तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 31.97 ग्राम Meth, 0.42 ग्राम MDMA, 0.25 ग्राम LSD पेपर स्ट्रिप्स और 12.23 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मणिकर्ण थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 22 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर नशे की सप्लाई चेन और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

दूसरा मामला पुलिस थाना भुंतर का है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान CH तेगुवेहड़ परिसर के गेट के अंदर निर्माणाधीन अस्पताल साइट पर कार्रवाई करते हुए जोगिंद्र सिंह (36) निवासी पिपलागे, तहसील भुंतर जिला कुल्लू को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।

इस मामले में भुंतर थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशे के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर रोटरी क्लब के इंस्टॉलेशन समारोह में छाया द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब का जलवा, अभिनव राणा और आशिता को मिला सम्मान

रोटरी क्लब शाहपुर के रोटरी वर्ष 2026-27 के इंस्टॉलेशन समारोह में द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने भाग लिया। समारोह में रोटरेक्टर अभिनव राणा और रोटरेक्टर आशिता को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए अवार्ड ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित किया गया।

Kangra: थंबा में द्रोणाचार्य कॉलेज के छात्रों ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब और धौलाधार ईको क्लब ने थंबा (दरगेला) में पौधरोपण अभियान आयोजित किया। विद्यार्थियों, रोटरैक्टर्स और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ अभियान में भाग लिया।

Kangra: 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले रैत में देशभक्ति का जोश, द्रोणाचार्य कॉलेज से शाहपुर-राजोल-बनोई तक निकली बाइक रैली

80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले द्रोणाचार्य कॉलेज रैत के रोटरैक्ट क्लब ने बाइक रैली निकाली। रैली द्रोणाचार्य कॉलेज परिसर से शाहपुर और फिर शाहपुर से राजोल-बनोई तक पहुंची। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और रोड सेफ्टी का संदेश दिया।

200 साल पुराने बरगद के पेड़ पर NGT सख्त, चबूतरा बनाने की अनुमति पर हिमाचल सरकार से मांगा जवाब

हिमाचल प्रदेश के संरक्षित वन क्षेत्र में करीब 200 साल पुराने बरगद के पेड़ के चारों ओर बनाए जा रहे सुरक्षा चबूतरे पर NGT ने सवाल उठाए हैं। प्रधान सचिव (वन) को छह सप्ताह में हलफनामा दाखिल कर निर्माण की अनुमति और आधार स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।