कुल्लू: पुलिस ने 3 लोगों को चरस के साथ किया गिरफ्तार, मनाली और भुंतर में बड़ी कार्रवाई

Date:

--Advertisement--

कुल्लू: कुल्लू जिले में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहले मामले में, मनाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक निजी होटल के पास से 2 महिलाओं को 832 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। ये महिलाएं भुंतर तहसील के कोटलू गांव और सैन्ज तहसील के मसीनी नाला गांव की निवासी हैं। दूसरे मामले में, भुंतर पुलिस ने सिहुंड में नाकाबंदी के दौरान चेत राम (55) को 502 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया, जो भुंतर तहसील के छमाण गांव का रहने वाला है।

Advertise Here – Contact for Advertisement

दोनों मामलों में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू ने दोनों मामलों की पुष्टि की है और कहा है कि नशा तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि वे नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें।

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर फिर लगेगा टोल का झटका! डोहलूनाला और टकोली टोल प्लाजा दोबारा शुरू करने की तैयारी

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर वाहन चालकों को जल्द ही फिर टोल देना पड़ सकता है। डोहलूनाला और टकोली टोल प्लाजा को दोबारा शुरू करने की तैयारी चल रही है। हालांकि, फिलहाल टनल से यातायात पूरी तरह सामान्य न होने के कारण शुल्क कम रहने की संभावना है।

हिमाचल का जलवा! क्यूबा को 3-0 से हराकर भारत की शानदार शुरुआत, कोच और कप्तान दोनों प्रदेश से

दोहा में आयोजित अंडर-17 विश्व वॉलीबाल प्रतियोगिता में भारत ने क्यूबा को 3-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। खास बात यह है कि भारतीय टीम के मुख्य कोच देवेंद्र चौहान और कप्तान शब्द गौतम दोनों हिमाचल प्रदेश से हैं।

हिमकेयर फर्जीवाड़े की जांच में बड़ा अपडेट, अब तत्कालीन स्वास्थ्य सचिव से होगी पूछताछ; विजिलेंस ने बढ़ाया जांच का दायरा

हिमाचल के करोड़ों रुपये के हिमकेयर योजना फर्जीवाड़े की जांच में विजिलेंस ने बड़ा कदम उठाया है। आईजीएमसी और निजी अस्पतालों के रिकॉर्ड खंगालने के बाद अब तत्कालीन स्वास्थ्य सचिव से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। योजना की मंजूरियों, क्लेम, भुगतान और ऑडिट व्यवस्था भी जांच के दायरे में है।

जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर बड़ा हमला, बोले- ‘मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं’, सार्वजनिक माफी की मांग; रिज मैदान पर वंदे मातरम् गाएगा...

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान विवाद को लेकर सियासत गरमा गई है। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है। वहीं भाजपा विधायक दल रविवार को शिमला के रिज मैदान पर वंदे मातरम् का सामूहिक गायन करेगा।