Kullu: भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर दर्दनाक हादसा: पार्वती नदी में गिरी कार, 26 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

Date:

--Advertisement--

जिला कुल्लू के भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। सरसाड़ी के पास चौंग रोड जीरो प्वाइंट के समीप एक आई-20 कार अनियंत्रित होकर सीधे पार्वती नदी में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान प्रिंस सूद (26) निवासी कसोल के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह करीब 9:45 बजे वह अपनी कार से कसोल से भुंतर की ओर जा रहा था। सरसाड़ी के पास पहुंचते ही चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरते हुए पार्वती नदी के बर्फीले पानी में समा गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और परिजन मौके पर पहुंच गए। नदी का तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण रहा। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया और सड़क तक पहुंचाया गया। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

एसपी कुल्लू मदन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई या किसी मानवीय भूल की वजह से। इस हादसे ने एक परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

दिवाली पर महंगी हुईं मिल्कफेड की मिठाइयां, जानिए 400 ग्राम से 800 ग्राम पैक तक नई कीमतें

दिवाली 2026 से पहले हिमाचल मिल्कफेड ने मिठाइयों के MRP में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की है। 400 ग्राम पैक पर 10 रुपये और 800 ग्राम पैक पर 25 रुपये तक कीमत बढ़ी है। जानिए काजू बर्फी, मिल्क केक, नारियल बर्फी और अन्य मिठाइयों के नए रेट।

Kangra: धर्मशाला में 15 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

धर्मशाला में 15 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्रा का शव सोमवार को किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने BNS की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा DC हेमराज बैरवा की अब दिल्ली में नई जिम्मेदारी, केंद्र ने जारी किया आदेश; 4 साल की प्रतिनियुक्ति

कांगड़ा के उपायुक्त आईएएस हेमराज बैरवा को केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय में उपसचिव नियुक्त किया गया है। 26 अक्तूबर को जारी आदेश के तहत उन्हें हिमाचल सरकार से तत्काल कार्यमुक्त होने के निर्देश दिए गए हैं। उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति चार साल के लिए होगी।

ऊना में मंदिर के गेट से निकलते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आया मासूम, CCTV वीडियो वायरल

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के सनोली गांव में नौगज्जा पीर मंदिर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मासूम राजदीप सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।