Kangra: जिला एथलेटिक्स मीट में कोटला स्कूल का शानदार प्रदर्शन, बॉयज वर्ग में बना उपविजेता; साहिल चुने गए सर्वश्रेष्ठ एथलीट

Date:

--Advertisement--

जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉयज वर्ग में उपविजेता का खिताब हासिल किया। स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल 4 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता में साहिल ने 2 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीता। आयुष ने 1 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल किया, जबकि अभिषेक ने 2 रजत पदक अपने नाम किए। वहीं जतिन, क्रिश और आदर्श ने 1-1 कांस्य पदक जीता।

शानदार प्रदर्शन के लिए साहिल को जिला कांगड़ा के बॉयज वर्ग का सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया। साहिल, आयुष और अभिषेक अब जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के साथ पीईटी सनी कनवर, कंप्यूटर साइंस के प्रवक्ता निखिल भारती और भूगोल की प्रवक्ता शैली बतौर एस्कॉर्ट मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य करतार चंद ने सभी खिलाड़ियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को इसी तरह मेहनत करते हुए आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में 39 माइल का जलवा, पठानिया शाहपुर 11 को हराकर जीता विंटर सीजन क्रिकेट कप

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 माइल ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।

Solan: बद्दी में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, अन्दरोला खड्ड में 2 JCB और ट्रैक्टर जब्त; रातभर चला चेकिंग अभियान, 75 चालान

बद्दी के अन्दरोला खड्ड में अवैध खनन करते हुए 2 JCB और एक ट्रैक्टर जब्त किए गए। वहीं ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट के तहत रातभर चले अभियान में 75 चालान किए गए, जिनमें 14 शराब पीकर वाहन चलाने के मामले शामिल हैं।

Kangra: शाहपुर कॉलेज में इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप का रोमांच चरम पर, दूसरे दिन हुए 6 मुकाबले; खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

शाहपुर कॉलेज में चल रही हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन 6 रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों ने भी उत्साह बढ़ाया।