Shimla: नाके से भागने की कोशिश, गाड़ी चढ़ाई… लेकिन नहीं बच पाए: कोटखाई में चिट्टा, पिस्टल और हथियारों के साथ 2 गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

जिला शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच कोटखाई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मादक पदार्थ, अवैध हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामान के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें बताया गया था कि हरियाणा नंबर की एक काले रंग की टाटा सफारी में दो व्यक्ति महासू से कोकुनाला की ओर चिट्टा यानी हेरोइन लेकर जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने महासू-कोकुनाला सड़क पर पुराने पुल के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर में संदिग्ध वाहन वहां पहुंचा। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालक ने वाहन को तेज गति से भगाने की कोशिश की और पास खड़ी एक पिकअप को टक्कर मार दी। इसके बाद भी आरोपी भागने की कोशिश करता रहा, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को घेर लिया और दोनों को काबू कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रूवल चौहान (26), निवासी ठकरोट, डाकघर बगाहर, तहसील कोटखाई और रमनजीत सिंह (50), निवासी सन्नी एन्क्लेव, सेक्टर-125, खरड़, जिला मोहाली (पंजाब) के रूप में हुई है। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में जब वाहन की तलाशी ली गई, तो एक अटैची से पिस्टल (पिएत्रो बेरेटा), दो गैस सिलेंडर, पिस्टल के छर्रे, एक छोटा चाकू, 6.15 ग्राम क्रिस्टल मेथ (आईस) और 2.25 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ थाना कोटखाई में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और नशा तस्करी के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए पुलिस हर स्तर पर सक्रिय है और इस तरह के अवैध काम करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।