Himachal: कोटखाई में बनेगा 5 मंजिला हाईटेक ऑफिस, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया निरीक्षण

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कोटखाई में विकास कार्यों को नई गति देने के लिए एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 5 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से बन रहे विकास खंड अधिकारी (BDO) कार्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह भवन क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा और इसके बनने से विकास कार्यों को और तेजी मिलेगी।

रोहित ठाकुर ने बताया कि इस नए भवन के निर्माण से विकास खंड कोटखाई में कार्यरत कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे कामकाज अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा। उन्होंने इसे पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

यह भवन पांच मंजिला होगा और इसमें खंड विकास अधिकारी के कार्यालय और आवास के अलावा कर्मचारियों के लिए आधुनिक तकनीक से लैस कमरे बनाए जा रहे हैं। भवन के पहले तल पर एक पुस्तकालय भी बनाया जा रहा है, जिससे पंचायती राज से जुड़े प्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम लोगों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा भवन में लिफ्ट और कैंटीन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। सबसे ऊपरी मंजिल पर पंचायत समिति हॉल का निर्माण किया जाएगा, जहां समय-समय पर महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया जा सकेगा।

निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों और ठेकेदारों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और काम को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में यह भवन एक बेहतरीन उदाहरण बनेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।