SPU Mandi Admission 2026: एंट्रेंस डेट जारी, 6 अप्रैल से करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

Date:

--Advertisement--

सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातकोत्तर, बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और इच्छुक अभ्यर्थी 6 अप्रैल से 4 मई तक आवेदन कर सकेंगे। एडमिट कार्ड 19 मई से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

एसपीयू के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन 26 से 30 मई तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा शुल्क और केंद्रों का निर्धारण भी कर लिया गया है, ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो।

प्रवेश परीक्षाएं अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित होंगी। 26 मई को एमएससी केमिस्ट्री, एमए राजनीति विज्ञान, एमएससी फिजिक्स और एमए इतिहास के लिए परीक्षा होगी। 27 मई को एमबीए, बीबीए, बीसीए और एमसीए की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 28 मई को एमएससी जूलॉजी और एमएससी बॉटनी, 29 मई को एमएससी मैथ्स और एमकॉम, जबकि 30 मई को एमए अंग्रेजी और हिंदी विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा होगी।

छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। एमबीए के लिए मंडी और कांगड़ा में केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जबकि अन्य सभी पाठ्यक्रमों के लिए मंडी, कुल्लू, सरकाघाट और जोगिंद्रनगर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रवेश परीक्षा शुल्क अलग-अलग वर्गों के अनुसार तय किया गया है, जिसकी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।