Himachal: कुपवाड़ा में शहीद हुए गनर नायक दिलवर खान को मरणोपरांत कीर्ति चक्र, राष्ट्रपति ने मां और पत्नी को सौंपा सम्मान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के घरवासड़ा गांव के रहने वाले भारतीय थल सेना के गनर नायक दिलवर खान को देश के दूसरे सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र से मरणोपरांत सम्मानित किया गया है। यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नई दिल्ली में आयोजित एक गरिमामय समारोह के दौरान वीरवार शाम को दिलवर खान की माता और धर्मपत्नी को सौंपा गया। यह क्षण पूरे प्रदेश और देश के लिए गर्व, भावुकता और श्रद्धा से भरा रहा।

गनर नायक दिलवर खान ने 23 जुलाई 2024 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी थी। मात्र 28 वर्ष की आयु में उन्होंने जो बलिदान दिया, वह आज पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। उनके अदम्य साहस, समर्पण और देशभक्ति को नमन करते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी गनर नायक दिलवर खान को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लिए यह अत्यंत गौरव की बात है कि हिमाचल के दो वीर सपूतों को मरणोपरांत कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र जैसे उच्च सैन्य सम्मान प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के जवानों के अद्भुत साहस और देशभक्ति की भावना का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हिमाचल को ‘वीरभूमि’ का दर्जा इन ही बलिदानों के कारण प्राप्त हुआ है और हमारे जवानों ने हमेशा देश की रक्षा में अग्रणी भूमिका निभाई है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि शहीदों को मिला यह सम्मान न केवल उनकी वीरता का प्रतीक है, बल्कि यह हिमाचल की मातृभूमि की गौरवगाथा को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र हमेशा इनके बलिदान को याद रखेगा।

गनर नायक दिलवर खान का यह बलिदान केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश और देश के लिए एक अमिट प्रेरणा है। उनकी शहादत इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HP Police Constable Recruitment 2026: बड़ी राहत! हिमाचल पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 21 अगस्त तक करें अप्लाई

HPPSC ने हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 अगस्त 2026 कर दी है। राज्य सरकार द्वारा आयु सीमा में एक वर्ष की एकमुश्त छूट दिए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

Bilaspur Accident: शाहतलाई के सरहयाली खड्ड पुल पर बड़ा हादसा, पानी का टैंकर लेकर जा रहा ट्रैक्टर खाई में गिरा, एक की मौत, दो...

बिलासपुर के शाहतलाई स्थित सरहयाली खड्ड पुल पर पानी का टैंकर लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

HP Police Constable Recruitment 2026: आज आखिरी मौका! 734 कांस्टेबल पदों के लिए रात 11:59 बजे तक करें आवेदन, वरना चूक जाएंगे सुनहरा अवसर

HP Police Constable Recruitment 2026 के तहत 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार रात 11:59 बजे तक HPPSC के ORA पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हिमकेयर घोटाले की जांच में बड़ा मोड़! पूर्व भाजपा सरकार के मंत्री भी विजिलेंस के रडार पर, पुराने फैसलों की होगी पड़ताल

हिमकेयर योजना से जुड़े कथित घोटाले की जांच अब पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल तक पहुंच गई है। विजिलेंस स्वास्थ्य विभाग के फैसलों, निजी अस्पतालों को दी गई मंजूरियों और भुगतान रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है।