Kangra: धारकंडी में बड़े एलान! केवल सिंह पठानिया बोले—हर मांग पूरी होगी, विकास होगा दोगुनी रफ्तार से

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 20 नवंबर: शाहपुर के विधायक और उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि धारकंडी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने ग्राम पंचायत दरीणी में लोगों की समस्याएँ सुनीं और कई मुद्दों का मौके पर ही समाधान भी किया।

पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने और पंचायतों में मूलभूत ढांचा मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि दरीणी पंचायत में जल्द ही पेयजल आपूर्ति में सुधार, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और कृषि संसाधनों को बढ़ाने पर विशेष काम किया जाएगा।

कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

वीरवार को केवल सिंह पठानिया ने सराली का फेरा में 3.50 लाख रुपए की लागत से बनने वाली वर्षाशालिका का शिलान्यास किया।

इसके बाद उन्होंने टहल माता में 2 लाख रुपए से बनी वर्षाशालिका का उद्घाटन किया।

उन्होंने टहल माता में 3 लाख रुपए से निर्मित महिला मंडल भवन का लोकार्पण भी किया। इसके बाद दरीणी में लोगों से मिले और उनकी समस्याएँ सुनीं।

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंचायतवासियों द्वारा रखी गई हर मांग को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।

स्कूल का औचक निरीक्षण

पठानिया ने टहल राजकीय प्राथमिक विद्यालय का अचानक निरीक्षण किया, बच्चों से बात की और स्कूल की स्थिति का जायजा लिया।

इसके बाद उन्होंने भलेड़ चौक में लगभग 2 लाख रुपए से बनी वर्षाशालिका और दरीनी में 7 लाख रुपए से बने सीएचसी भवन का भी उद्घाटन किया।

सम्मान व मौजूदगी

दरीणी पंचायत के उपप्रधान रजिंदर शर्मा ने शाल और टोपी पहनाकर पठानिया का सम्मान किया।

कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता (PWD) अकंज सूद, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता रजाक मुहम्मद, BDO कमलजीत गुप्ता, नायब तहसीलदार राजेंद्र कुमार, जिला परिषद सदस्य रितिका, विद्युत विभाग के EE अमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को होगी फायरिंग, सुबह 8 से रात 10 बजे तक अभ्यास; इन गांवों के लोग रहें सतर्क

टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की गई है।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।