Kangra: दुबई में तेजस फाइटर जेट क्रैश: नगरोटा बगवां के युवा पायलट नमन सयाल की दर्दनाक मौत

Date:

--Advertisement--

नगरोटा बगवां की पंचायत पटियालकड़ के वार्ड नंबर 7 से ताल्लुक रखने वाले युवा फाइटर पायलट नमन सयाल (37) की दुबई में तेजस फाइटर जेट क्रैश में मौत हो गई। हादसा शुक्रवार को रिहर्सल के दौरान हुआ, जिसने उनके परिवार और पूरे गांव को सदमे में डाल दिया।

नमन सयाल के पिता जगननाथ, जो प्रिंसिपल के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, बेटे की खबर सुनकर पूरी तरह टूट चुके हैं। नगरोटा बगवां के एसडीएम मुनीष शर्मा ने बताया कि नमन की पार्थिव देह रविवार तक भारत पहुंचने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के चेयरमैन आर.एस. बाली ने भी हैदराबाद बेस पर मौजूद नमन के पिता से फोन पर बात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

नमन की पत्नी भी पायलट के पद पर तैनात हैं और दोनों हैदराबाद बेस पर सेवाएं दे रहे थे। परिवार का कहना है कि नमन उनका इकलौता बेटा था। अचानक मिली इस खबर ने पूरे परिवार और गांव को हिलाकर रख दिया है। हर किसी की जुबां पर सिर्फ एक ही बात है — इतनी कम उम्र में इतना बड़ा नुकसान।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को होगी फायरिंग, सुबह 8 से रात 10 बजे तक अभ्यास; इन गांवों के लोग रहें सतर्क

टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की गई है।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।