Kullu: मणिकर्ण में केरल के छात्र की रहस्यमयी मौत, पुलिस जांच में जुटी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मणिकर्ण में केरल के एक छात्र की रहस्यमयी मौत का मामला सामने आया है। यह घटना 16 फरवरी को हुई, जब चार छात्र मणिकर्ण घूमने आए थे। मृतक छात्र की पहचान अश्विन पीटी सुरेश के रूप में हुई है, जो केरल के मल्लापुरम जिले के पलामनदम गांव का रहने वाला था।

अश्विन अपने दोस्तों के साथ 15 फरवरी को मणिकर्ण पहुंचा था और कटागला क्षेत्र के एक होम स्टे में ठहरा था। रात को चारों ने एक साथ भोजन किया और सोने चले गए। 16 फरवरी की सुबह, जब उसके तीन दोस्त जागे, तो उन्होंने देखा कि अश्विन अपने बिस्तर पर अचेत पड़ा था। पहले उन्हें लगा कि वह सो रहा है, लेकिन जब उन्होंने उसे जगाने की कोशिश की, तो वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। घबराए दोस्तों ने तुरंत उसे जरी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement – HIM Live Tv

घटना की सूचना मिलते ही मणिकर्ण पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक छात्र के दोस्तों के बयान दर्ज किए हैं। कुल्लू पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने जानकारी दी कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।