कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर पुल संख्या 57 के आसपास मिट्टी बहने और भारी भूमि कटाव के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। रविवार सुबह टकसाल के पास हुए भारी भू-कटाव से नैरोगेज रेल ट्रैक का एक हिस्सा हवा में लटक गया। स्थिति को देखते हुए कालका-शिमला के बीच चलने वाली कई टॉय ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। प्रभावित स्थल पर बहाली कार्य में समय लगने के कारण अब ट्रेनों के रद्द रहने की अवधि 11 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।
रेलवे की सूचना के अनुसार कालका से शिमला आने वाली ट्रेन संख्या 52457, 52453 और 52455 को 11 सितंबर तक रद्द किया गया है। वहीं ट्रेन संख्या 52451 और 52459 को खराब मौसम के कारण 13 सितंबर तक रद्द रखने की जानकारी दी गई है।
इसी तरह शिमला से कालका जाने वाली ट्रेन संख्या 52458, 52454 और 52456 को 11 सितंबर तक रद्द किया गया है। जबकि ट्रेन संख्या 52452 और 52460 भी खराब मौसम के चलते 13 सितंबर तक रद्द रहेंगी।
रेलवे ट्रैक पर हुए भारी भूमि कटाव के बाद बहाली कार्य जारी है। प्रभावित हिस्से को ठीक करने में लग रहे समय और खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए रेलवे ने इन ट्रेनों के संचालन पर अस्थायी रोक बढ़ाई है।




For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


