Mandi: करसोग नगर पंचायत चुनाव 2026: अंतिम दिन 10 नामांकन दाखिल, 7 वार्डों में कुल 17 प्रत्याशी मैदान में

करसोग नगर पंचायत चुनाव-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शनिवार को कुल 10 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके साथ ही पूरी नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई और अब चुनावी मुकाबला और स्पष्ट हो गया है।

रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर दोपहर 3 बजे तक विभिन्न वार्डों से कुल 10 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

वार्डवार विवरण के अनुसार वार्ड नंबर 1 से सैना देवी, वार्ड नंबर 2 से रमेश, वार्ड नंबर 3 से बंसी लाल और यादवेंद्र शर्मा ने नामांकन पत्र भरे। वार्ड नंबर 4 से युविंद्र कुमार, सुभाष चंद और हरीश कुमार ने अपनी दावेदारी पेश की। वार्ड नंबर 5 से पूनम गुप्ता और लक्ष्मी देवी तथा वार्ड नंबर 6 से किशोर कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

एसडीएम गौरव महाजन ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 29, 30 अप्रैल और 2 मई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित समय में संपन्न हुई। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान नगर पंचायत करसोग के सात वार्डों के लिए कुल 17 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि वार्ड नंबर 7 से इस बार कोई भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, जिससे वहां चुनावी स्थिति अलग बनी हुई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!