जोगिंदर नगर नगर परिषद चुनाव-2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तीसरे और अंतिम दिन शुक्रवार को कुल 9 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके साथ ही तीन दिनों की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई और चुनावी तस्वीर साफ हो गई है।
रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंदर नगर मनीश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतिम दिन विभिन्न वार्डों से कुल 9 नामांकन पत्र प्राप्त हुए।
वार्डवार विवरण के अनुसार वार्ड नंबर 1 से ममता कपूर और प्यार चंद, वार्ड नंबर 2 से प्रेरणा ज्योति, वार्ड नंबर 3 से कमला देवी, वार्ड नंबर 4 से अजय, वार्ड नंबर 5 से शिवाली ठाकुर, वार्ड नंबर 6 से गुरध्यान और राजीव कुमार तथा वार्ड नंबर 7 से रीना देवी ने नामांकन दाखिल किया।
एसडीएम ने बताया कि तीन दिनों की पूरी नामांकन प्रक्रिया के दौरान नगर परिषद जोगिंदर नगर में कुल 18 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इनमें वार्ड नंबर 1 और 2 से 3-3 नामांकन, वार्ड नंबर 3, 4, 5 और 6 से 2-2 नामांकन तथा वार्ड नंबर 7 से 4 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने आगे बताया कि सभी नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 6 मई को शाम 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होते ही उसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!