Kangra: कारगिल हीरो कैप्टन विक्रम बतरा को पालमपुर में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Date:

--Advertisement--

पालमपुर, 7 जुलाई 2025: कारगिल युद्ध के वीर शहीद कैप्टन विक्रम बतरा की शहादत दिवस पर सोमवार को पालमपुर नगर निगम द्वारा एक सादगीपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर निगम के महापौर गोपाल नाग, उप महापौर राज कुमार, पार्षदगण, एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती, तहसीलदार साजन बग्गा, अतिरिक्त आयुक्त विकास शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सूद तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने शहीद कैप्टन विक्रम बतरा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर पुलिस द्वारा सैन्य सम्मान के रूप में शहीद को सलामी दी गई। इसके साथ ही उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर इस वीर सपूत को नमन किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें हर व्यक्ति की आंखों में देशभक्ति और शहीद के प्रति सम्मान दिखाई दिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

6 साल के मासूम को रावी में फेंकने वाला पिता 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, 4 दिन बाद भी बच्चे का सुराग नहीं

चंबा में 6 साल के मासूम को रावी नदी में फेंकने के आरोपी पिता को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना के चार दिन बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

थुरल कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, PWD कर्मचारी रजत कुमार की मौत; बाइक सवार कपिल गंभीर घायल

कांगड़ा के थुरल कॉलेज के पास पालमपुर-सुजानपुर मार्ग पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर में PWD कर्मचारी रजत कुमार की मौत हो गई। हादसे में दूसरा बाइक सवार कपिल गंभीर रूप से घायल हुआ है।

चंडीगढ़ मंडी में पार्किंग विवाद बना खूनी खेल, हिमाचल के ऊना निवासी आढ़ती की चाकू मारकर हत्या

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 सब्जी मंडी में पार्किंग विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हिमाचल प्रदेश के ऊना निवासी 43 वर्षीय आढ़ती देशराज की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

नाहन से युवती लापता, घर छोड़ने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस

नाहन से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता होने से पहले जारी वीडियो में युवती ने माता-पिता पर प्रताड़ना और शादी के दबाव समेत कई आरोप लगाए। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।