Kangra: ज्वाली में कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: मानसून से निपटने के निर्देश, हर विभाग को सतर्क रहने का आदेश

Date:

--Advertisement--

ज्वाली, 7 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली उपमंडल में सभी लाइन विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का उद्देश्य आगामी मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने की तैयारी की समीक्षा करना था। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे पूर्ण सतर्कता बरतें और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।

प्रो. कुमार ने कहा कि अब तक ज्वाली उपमंडल में बारिश से कोई खास नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में भारी जान-माल की हानि हो चुकी है। उन्होंने पिछली बरसात का हवाला देते हुए बताया कि उस समय ज्वाली, इंदौरा और फतेहपुर उपमंडलों में काफी नुकसान हुआ था। मुख्यमंत्री ने स्वयं प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था और प्रदेश सरकार द्वारा 7-7 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के रूप में विशेष राहत पैकेज प्रदान किया गया था।

मंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी विभागों को सजग रहना होगा। जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए गए कि सभी योजनाओं का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए और आवश्यक मरम्मत कार्य समय रहते पूरे किए जाएं। लोक निर्माण विभाग को सड़कों के किनारे प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि भारी बारिश की स्थिति में सड़कें क्षतिग्रस्त न हों।

पोंग डैम क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन को सतर्क रहने और पर्यटकों व स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने बिजली विभाग को मानसून के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए ट्रांसफॉर्मरों की समय पर जांच, जर्जर तारों की मरम्मत और पेड़ों की छंटाई जैसे आवश्यक कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा।

कृषि विभाग को निर्देश दिए गए कि मक्की की फसल में कीट प्रकोप की रोकथाम के लिए किसानों से सीधा संवाद स्थापित करें, उन्हें उचित दवाइयां उपलब्ध कराएं और फसल बीमा के प्रति जागरूक करें। साथ ही, पशुपालन विभाग को मिशन मोड में पशुओं का टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में मंत्री ने ज्वाली खेल स्टेडियम के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। इसके साथ ही, उन्होंने पिछले वर्ष धनाभाव के कारण अधूरे रह गए कार्यों की स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा, ताकि सरकार से बजट प्राप्त कर उन्हें शीघ्र पूरा किया जा सके।

बैठक में उपमंडलाधिकारी विकास जम्वाल, पशुपालन विभाग की उपनिदेशक सीमा गुलेरिया, डीएफओ अमित शर्मा, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता विकास बक्शी, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जगतार सिंह, बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता कुलवीर जस्सल, तहसीलदार ज्वाली विनोद टंडन, तहसीलदार नगरोटा सुरियाँ ज्ञान चंद, डीएसपी वीरी सिंह, बीडीओ मनोज शर्मा, बीएमओ अमन दुआ, जाइका के जिला परियोजना प्रबंधक योगेंद्र पॉल, उपमंडलीय भू-संरक्षण अधिकारी चंचल राणा, ज्वाली आईटीआई के प्रिंसिपल अशोक चौधरी, डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल दिनेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अंत में, मंत्री ने सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि वे मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए विभागीय कार्यों को प्राथमिकता दें और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार रहें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत स्कूल की बेटियों का साइंस कांग्रेस में जलवा, वंशिका ने साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में जीता पहला स्थान; अर्शिया और रितिका ने भी...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत के विद्यार्थियों ने उपमंडल स्तर की चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन किया। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अर्शिया और रितिका ने क्विज प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Kangra: देहरा में 21 अक्तूबर तक बंद रहेगी बासा सड़क, स्तरोन्नयन कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक; इस मार्ग से करें सफर

देहरा में बनखंडी-बासा वाया मेहवा गार्ड हट सड़क 22 सितंबर से 21 अक्तूबर तक स्तरोन्नयन कार्य के चलते बंद रहेगी। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बनखंडी-हरिपुर सड़क का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब के छात्रों का स्वच्छता अभियान, 40 किलो से ज्यादा कचरा जुटाया; नगर पालिका को...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब और छात्रों ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत शाहपुर ग्राउंड और मुख्य बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्रों ने 40 किलो से अधिक कचरा एकत्र कर उसे अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर नगर पालिका की कचरा प्रबंधन टीम को सौंपा।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद; देहरा का 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने गगल थाना क्षेत्र के राजोल के समीप गज खड्ड पुल पर Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने देहरा निवासी 35 वर्षीय लकी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।