Kangra: कांगड़ा में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा एक्शन, ब्लैक स्पॉट्स पर 1 महीने में होंगे सुरक्षा इंतजाम

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 24 सितंबर: जिला कांगड़ा में सड़क हादसों को रोकने और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिले के तीनों राष्ट्रीय उच्च मार्गों सहित प्रमुख सड़कों पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर दुर्घटनाओं की आशंका कम करने के लिए जरूरी सुरक्षा इंतजाम प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं। इन स्थानों पर जरूरत के अनुसार चेतावनी और सूचना बोर्ड, सुरक्षा चिन्ह, गति सीमा के संकेतक और बैरिकेडिंग लगाने को कहा गया। स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों के आसपास उचित जेबरा क्रॉसिंग बनाने के साथ जरूरी स्थानों पर स्पीड ब्रेकर और सोलर ब्लिंकर लगाने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर सुरक्षा से जुड़े काम एक महीने के भीतर पूरे किए जाएं।

बैठक में सड़क सुरक्षा मानकों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में किए गए सुरक्षा प्रबंधों की नियमित जांच के साथ राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगाए गए कैमरों के संचालन की निगरानी करने पर भी जोर दिया गया।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में होगी ई-डार की समीक्षा

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से जुड़ी जानकारी को डिजिटल रूप से दर्ज करने, साझा करने और उसका विश्लेषण करने के लिए सरकार ने ई-डार ऑनलाइन सेवा शुरू की है। इसके जरिए दुर्घटनाओं के कारणों और दुर्घटना संभावित स्थानों का विश्लेषण कर सड़क सुरक्षा से जुड़े उपायों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि ई-डार पोर्टल पर दुर्घटनाओं से जुड़े आंकड़ों की प्रविष्टि और विभागों की ओर से की गई सुधारात्मक कार्रवाई की समीक्षा को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों के एजेंडे में नियमित रूप से शामिल किया जाए।

दुर्घटना पीड़ितों को समय पर मिले सरकारी योजनाओं का लाभ

उपायुक्त ने कहा कि जानकारी के अभाव में कई बार सड़क दुर्घटना पीड़ित या उनके परिवार सुरक्षा बीमा और जीवन ज्योति जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटना में मृत्यु या गंभीर चोट की स्थिति में पात्र पीड़ितों और उनके परिजनों को सरकार की ओर से मिलने वाली राहत और अन्य योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए।

इसके लिए ई-डार पोर्टल के माध्यम से संबंधित मामलों को चिकित्सा विभाग, संबंधित एसडीएम, कल्याण विभाग और डीआरडीए सहित संबंधित विभागों और एजेंसियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजने के निर्देश दिए गए, ताकि पात्र लोगों को सरकारी राहत राशि और अन्य देय लाभ मिलने में देरी न हो।

कच्छियारी टी-जंक्शन पर बनेगा अस्थायी बूथ

कच्छियारी फोरलेन टी-जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए उपायुक्त ने फोरलेन का काम पूरा होने तक वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार सुरक्षा कर्मी के लिए अस्थायी बूथ स्थापित करने के निर्देश दिए।

सड़क बंद होने पर कंट्रोल रूम को तुरंत दें सूचना

बैठक में दाड़ी क्षेत्र में मंगलवार सुबह विद्युत पोल के कारण बाईपास मार्ग बंद होने और इससे लगे यातायात जाम का मामला भी सामने आया। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटना, पेड़ गिरने या किसी अन्य कारण से सड़क मार्ग बाधित होने पर इसकी सूचना तत्काल संबंधित कंट्रोल रूम को दी जाए। इससे संबंधित विभाग को तुरंत कार्रवाई के लिए निर्देशित कर यातायात व्यवस्था जल्द बहाल की जा सकेगी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक कांगड़ा कुलभूषण वर्मा, एसडीएम नूरपुर इलिमा अफरोज, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विकास जम्बाल, एसडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर, एसडीएम कांगड़ा मोहित रतन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के रिड़कमार में सरकार गांव के द्वार, 11 पंचायतों के लोगों ने रखीं 55 समस्याएं; पठानिया ने दिए समाधान के निर्देश

शाहपुर के रिड़कमार में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के दौरान 11 पंचायतों के लोगों ने 55 समस्याएं रखीं। केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों को त्वरित समाधान और एक माह में कार्रवाई की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

शिमला में महिला से सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; जांच में सामने आया चौंकाने वाला रिश्ता

शिमला में महिला से सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि वीडियो में दिख रहा युवक और महिला पति-पत्नी हैं और मोहाली के रहने वाले हैं।

Kangra: धर्मशाला के नरवाणा बाजार में युवती को कार से कुचलने की कोशिश, बचाने आए बुजुर्ग पिता से भी मारपीट; आरोपी पर FIR

धर्मशाला के नरवाणा बाजार में 30 वर्षीय युवती को कार से कुचलने की कोशिश का आरोप लगा है। युवती को बचाने आए उसके बुजुर्ग पिता से भी मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: ज्वालामुखी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय महिला की मौत, स्वस्थ बेटे को दिया था जन्म; परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर...

ज्वालामुखी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय महिला की तबीयत बिगड़ गई। टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।