Kangra: कांगड़ा के कुलविंदर सिंह ने लखनऊ में रचा कमाल, Open India Bodybuilding Competition में जीता गोल्ड मेडल; अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराने का लक्ष्य

Date:

--Advertisement--

1 अक्टूबर 2026। नवाबों के शहर लखनऊ में 26 सितंबर 2026 को आयोजित प्रतिष्ठित Open India Bodybuilding Competition में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गांव पक्का टाला निवासी कुलविंदर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देशभर के शीर्ष बॉडीबिल्डर्स ने हिस्सा लिया था। कुलविंदर सिंह ने अपनी बेहतरीन फिजीक से प्रभावित करते हुए पहला स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद कुलविंदर सिंह को मंच पर गोल्ड मेडल और मेडल सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले और गांव पक्का टाला में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने उनकी इस सफलता पर खुशी जताई है।

अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कुलविंदर सिंह ने कहा कि यह गोल्ड मेडल उनकी सालों की कड़ी मेहनत, सख्त डाइट और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मेडल के साथ मंच पर खड़ा होना उनके लिए बेहद गर्व का पल था। कुलविंदर सिंह ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व करना और तिरंगा लहराना है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दुर्गेला स्कूल के NSS स्वयंसेवकों ने ठम्बा शिव मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान, 200 साल पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी की भी सफाई; पौधरोपण कर...

दुर्गेला स्कूल के NSS स्वयंसेवकों और शिक्षकों ने ठम्बा शिव मंदिर परिसर में दो पौधे रोपे और स्वच्छता अभियान चलाया। करीब 200 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन, खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी; शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक...

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में एचपीयू इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन हुआ। केवल सिंह पठानिया ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया और खिलाड़ियों की बढ़ी पुरस्कार राशि व खेल कोटे के तहत रोजगार की जानकारी दी।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण अभियान, 14 छात्राओं को लगी वैक्सीन; 14-15 साल की बालिकाओं से समय पर टीका लगवाने की अपील

शाहपुर में 14 छात्राओं का HPV टीकाकरण किया गया। GHS भनाला की 11 और महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल की 3 छात्राओं को वैक्सीन लगी। स्वास्थ्य खंड ने 14-15 वर्ष की बालिकाओं और अभिभावकों से समय पर टीकाकरण की अपील की।

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेललाइन को ब्रॉडगेज करने की तैयारी तेज, 170 किमी का फील्ड सर्वे पूरा; रेलवे बोर्ड को भेजी गई DPR

पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेललाइन को ब्रॉडगेज में बदलने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। करीब 170 किलोमीटर का फील्ड सर्वे पूरा होने के बाद DPR रेलवे बोर्ड को अंतिम मंजूरी के लिए भेजी गई है।