कांगड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज! बारिश हुई तो यहां होगा कार्यक्रम, एसडीएम ने दिए अहम निर्देश

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। समारोह के सफल और गरिमापूर्ण आयोजन को लेकर बुधवार को एसडीएम कार्यालय कांगड़ा के सभागार में एसडीएम डॉ. अंजली गर्ग की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और समारोह की सभी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisement

बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम डॉ. अंजली गर्ग ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन 15 अगस्त को एसडीएम कार्यालय परिसर कांगड़ा में पूरे उत्साह और राष्ट्रीय गौरव के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समारोह में ध्वजारोहण, मार्च पास्ट, राष्ट्रगान, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों तथा अन्य व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि यदि समारोह के दिन मौसम खराब रहता है और बारिश होती है, तो कार्यक्रम जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में आयोजित किया जाएगा।

Advertisement

एसडीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि समारोह से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने समारोह स्थल की स्वच्छता, पेयजल और बिजली व्यवस्था, मंच एवं बैठक व्यवस्था, माइक और ध्वनि प्रणाली, यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी आवश्यक इंतजाम बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें ताकि समारोह यादगार और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यालयों और संस्थानों के चयन तथा उनके पूर्वाभ्यास को समय पर पूरा करने के भी निर्देश दिए गए।

Advertisement

बैठक में खंड विकास अधिकारी पारुल कटियार, तहसीलदार प्रकाश चंद, बीएमओ तियारा डॉ. विक्रम कटोच, नायब तहसीलदार रमन कायस्था, व्यापार मंडल अध्यक्ष वेद शर्मा, डॉ. सुरेश शर्मा, केशव शर्मा, अश्विनी कुमार, अशोक कुमार, अनिल कुमार, सुमेश कुमार, बृजेश गुप्ता, डीआर सागर, आशीष मेहता, प्रवीण कुमार, राजेश कुमार, अनुराग, श्वेता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 500 पदों पर होगी भर्ती, 6 और 7 अगस्त को सीधे इंटरव्यू

बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड 500 पदों पर भर्ती के लिए 6 और 7 अगस्त को नगरोटा बगवां और कांगड़ा में इंटरव्यू आयोजित करेगी। 10वीं पास युवा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर इसमें भाग ले सकते हैं।

Kangra: नगरोटा में 5 अगस्त से 4 सितंबर तक यह सड़क रहेगी पूरी तरह बंद, सफर से पहले जान लें नया डायवर्जन रूट

नगरोटा में वाहन ओवरपास निर्माण के चलते 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक एमडीआर सड़क सभी वाहनों के लिए बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को कवाड़ी गांव–चाहड़ी गांव–भट्टू चौक–रनूंह मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

Kangra: धर्मशाला के इन इलाकों में 7 अगस्त को 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली और आसपास के क्षेत्रों में 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नई 11 केवी विद्युत लाइनों के रखरखाव के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 6 अगस्त को इन इलाकों में 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली सहित आसपास के क्षेत्रों में 6 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।