Kangra: जसूर के विकास को लेकर शिमला पहुंचे उपप्रधान अंकित वर्मा, मंत्रियों के सामने रखीं ये अहम मांगें

Date:

--Advertisement--

ग्राम पंचायत जसूर के विकास कार्यों और पंचायत की विभिन्न मांगों को लेकर उपप्रधान अंकित वर्मा ने कुछ दिन पहले शिमला जाकर प्रदेश सरकार के मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और खेल मंत्री यादविंदर गोमा से मुलाकात कर जसूर से जुड़े विकास कार्यों और विभिन्न मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

उपप्रधान अंकित वर्मा के अनुसार, मंत्रियों की ओर से जल्द कार्रवाई के लिए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाने को कहा गया है। सितंबर माह के अंत में संबंधित फाइलें और दस्तावेज दोबारा मंत्रियों के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे, ताकि जसूर से जुड़ी मांगों पर आगे की प्रक्रिया शुरू हो सके।

जसूर की प्रमुख मांगों में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाली नालियों की पूर्ण ड्रेनेज व्यवस्था, प्राथमिक विद्यालय जसूर के पीछे पड़े मलबे को हटाने तथा स्कूल की मरम्मत और रखरखाव के लिए बजट उपलब्ध करवाना शामिल है। इसके अलावा जसूर में वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

अंकित वर्मा ने कहा कि आने वाले समय में जसूर के अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों को भी संबंधित विभागों और प्रदेश सरकार के मंत्रियों के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जसूर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और यह केवल शुरुआत है।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य जसूर का विकास, लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना और क्षेत्रवासियों की सेवा करना है। उन्होंने स्थानीय लोगों से इसी तरह सहयोग और आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लंज निवासी CISF जवान राहुल रंधावा का दिल्ली में निधन, पत्नी ने दी अंतिम विदाई तो नम हुईं...

कांगड़ा के लंज क्षेत्र के अंबी गांव निवासी 36 वर्षीय CISF जवान राहुल रंधावा का दिल्ली में अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। अंतिम विदाई के दौरान पत्नी ने उनकी अर्थी को कंधा दिया, जिसे देखकर पूरा गांव भावुक हो उठा।

चंबा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, महिलाओं ने दुपट्टों से बनाई ‘जीवन रेखा’; ऐसे बची जान

चंबा के भटियात में भारी बारिश के बीच तेज बहाव में फंसे बाइक सवार की कार सवार परिवार ने जान बचाई। महिलाओं ने अपने दुपट्टों को जोड़कर रस्सी बनाई और बाइक सवार को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, बैंक से लेकर चेक बाउंस और वैवाहिक विवाद तक होंगे निपटारे; जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

हिमाचल प्रदेश में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। बैंक, श्रम विवाद, बिजली-पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, चेक बाउंसिंग और लंबित मामलों समेत कई मामलों का आपसी समझौते से निपटारा किया जाएगा।

चौहार घाटी की 7000 फीट ऊंचाई पर सदियों पुरानी झील संकट में, 90% सूखी तो बढ़ी चिंता; क्या बचेगी प्राकृतिक धरोहर?

चौहार घाटी की बरोट पंचायत में करीब 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित सदियों पुरानी प्राकृतिक झील करीब 90 प्रतिशत सूख चुकी है। धार्मिक महत्व रखने वाली इस झील को बचाने के लिए स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन से संरक्षण की ठोस योजना बनाने की मांग की है।