Kangra: कांगड़ा स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक: स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 29 नवंबर 2024: आज क्षेत्रीय अस्पताल के सम्मेलन कक्ष में जिला कांगड़ा स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजेश गुलेरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद, जिला कांगड़ा के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट्स (एमएस), एसएमओ, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर्स (बीएमओ), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधिकारी और अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। बैठक का संचालन डॉ. सूद ने किया।

डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि आमजन तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए सभी को अपने कार्यक्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि हेल्थ वेलनेस सेंटर्स में नियमित दौरे कर स्वास्थ्य जांच को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही, समुदाय में स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य वार्ताएं आयोजित करने पर भी जोर दिया गया।

Advertisement – HIM Live Tv

बैठक में सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों जैसे आभा आईडी, आयुष्मान भारत योजना, टेली कंसल्टेशन, अनमोल ऐप, आईएफए पिंक टैबलेटवितरण, और 100 दिवसीय निक्षय शिविर अभियान के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे इन योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करें।

डॉ. गुलेरी ने “नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस प्रोग्राम” (एनक्यूएस) के तहत बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य संस्थानों की जानकारी साझा करते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जन आरोग्य समितियों की नियमित बैठकें आयोजित करने पर भी जोर दिया।

बैठक में राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम, राष्ट्रीय टीकाकरण मिशन, एचआईवी/एड्स, और क्षय निवारण कार्यक्रम की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, 2024 के विश्व मधुमेह दिवस की थीम “बाधाओं को तोड़ना, अंतरालों को पाटना” पर आधारित जागरूकता गतिविधियों को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्याड़ा में ‘नेक्स्ट जनरेशन’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए कृषि और स्वरोजगार के अवसर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्याड़ा, जिला कांगड़ा में HPCDP, JICA-ODA के तहत ‘नेक्स्ट जनरेशन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि, फसल विविधीकरण, कौशल विकास, उद्यमिता और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर प्रेस क्लब का गठन, आशीष पटियाल बने अध्यक्ष; बचित्र शर्मा को महासचिव की जिम्मेदारी

शाहपुर प्रेस क्लब का सर्वसम्मति से गठन किया गया है। आवाज़ ए हिमाचल मीडिया ग्रुप के चेयरमैन आशीष पटियाल अध्यक्ष और न्यूज़ 18 के वरिष्ठ पत्रकार बचित्र शर्मा महासचिव चुने गए हैं। नई कार्यकारिणी में विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Kangra: शाहपुर में 24 अक्टूबर को 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई

शाहपुर में 24 अक्टूबर को तीन 11 केवी फीडरों की मरम्मत के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या काम पूरा होने तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कोटला, रिहलू और दरीणी फीडर से जुड़े कई इलाके प्रभावित होंगे।

चंबा की होली घाटी में बड़ा हादसा, बिजली की तारों की चपेट में आए यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणी कुलेठी; पीछे छूटा दो...

चंबा की होली घाटी में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के दौरान हादसा हो गया। बिजली की तारों की चपेट में आने से युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणी कुलेठी की मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी, दो साल के बेटे और माता-पिता को छोड़ गए हैं।