Kangra: गढ़ माता मंदिर नेरटी में होगा भव्य जागरण, हिमाचली कलाकारों से सजेगी भक्तिमय संध्या

Date:

--Advertisement--

शाहपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध गढ़ माता मंदिर नेरटी में 26 मई 2026, मंगलवार को तीसरे वार्षिक जागरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन समिति की ओर से भक्तों को इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, जागरण का आयोजन रात्रि 8 बजे से मां की इच्छा तक चलेगा, जबकि विशाल भंडारा दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इस धार्मिक आयोजन में प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों और भजन गायकों की प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं को भक्तिमय माहौल में सराबोर करेंगी।

कार्यक्रम में नवनिशा म्यूजिकल ग्रुप, नवनिशा म्यूजिक अकादमी एंड बैंड शाहपुर द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा मदन धमाका कथा वाचक, हिमाचली लोकगायक करनैल सिंह राणा और नवीन वशिष्ट भी अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों का मनोरंजन करेंगे। आयोजन में शेर सिंह इबैन्टो ओटग्रुप भी सहयोगी भूमिका में रहेगा।

आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जाता है और इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। जागरण करवाने के इच्छुक लोग नवनिशा म्यूजिकल ग्रुप से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए संपर्क नंबर 97366-05257 और 98164-46532 जारी किए गए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक सवार 2 युवक 402 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार; पठानकोट से जुड़े तार

नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने मलोट पुल के पास औद्योगिक क्षेत्र मोड़ पर बाइक सवार दो युवकों को 402 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर बाइक को रोका और तलाशी के दौरान चरस बरामद की। दोनों आरोपित पठानकोट के रहने वाले हैं और उनके खिलाफ थाना इंदौरा में मामला दर्ज किया गया है।

Himachal Smart Meter से बिजली बिलों का झटका! चलोला में 800-900 की जगह हजारों के बिल, बंद घर में आया 7,025 रुपये का बिल

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चलोला गांव में स्मार्ट बिजली मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिल अचानक कई गुना बढ़ने की शिकायत सामने आई है। 800 से 900 रुपये के सामान्य बिल की जगह उपभोक्ताओं को 2 हजार से 12 हजार रुपये तक के बिल मिले हैं। एक बंद घर में 7,025 रुपये का बिल आने से मामला और गंभीर हो गया है। विद्युत बोर्ड ने तकनीकी खामी दूर कर बिल ठीक करने की बात कही है।

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।