HPU में फिर बढ़ा तनाव, दराट और रॉड के साथ कुलपति कार्यालय पहुंचे छात्र; पुलिस ने 7 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

Date:

--Advertisement--

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्र संगठनों के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति बन गई। शाम करीब 7:30 बजे पुलिस ने सात छात्रों को हिरासत में लिया। इससे पहले दोपहर करीब 2:30 बजे कानून विभाग में विश्वविद्यालय के एक छात्र और एसएफआई कार्यकर्ता के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद शाम को एक अन्य छात्र के साथ एसएफआई कार्यकर्ताओं का दोबारा विवाद हो गया।

जानकारी के अनुसार, शाम को एसएफआई से जुड़े अखिल और आदित्य कुलपति कार्यालय परिसर में पहुंचे थे। विश्वविद्यालय पुलिस ने दोनों को रोककर उनके बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके बैग से दराट और रॉड मिलने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने दोनों समेत एसएफआई के सात कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई। दोपहर में कानून विभाग में हुए विवाद के बाद दोनों छात्र संगठनों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। शाम को दोबारा विवाद होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई की। मामले को लेकर दोनों छात्र संगठनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं।

कुलपति कार्यालय गए थे छात्र: मुकेश

एसएफआई परिसर इकाई अध्यक्ष मुकेश ने कहा कि अखिल और आदित्य कुलपति कार्यालय परिसर में अपने काम से गए थे। उनका किसी से लड़ाई करने का कोई उद्देश्य नहीं था। उन्होंने कहा कि छात्रों के बैग से जो सामान मिलने की बात कही जा रही है, वह लड़ाई के लिए नहीं रखा गया था। एसएफआई ने छात्रों को हिरासत में लिए जाने को लेकर अपना पक्ष रखा है।

एबीवीपी ने एसएफआई पर लगाया माहौल बिगाड़ने का आरोप

एबीवीपी परिसर अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने कहा कि एसएफआई लगातार आम छात्रों और दूसरे छात्र संगठनों के साथ विवाद कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसएफआई की ऐसी गतिविधियों से विश्वविद्यालय का शांतिपूर्ण माहौल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी इस तरह की कार्रवाई की निंदा करती है।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मंगलवार देर शाम छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच एक बार फिर झड़प हो गई। विश्वविद्यालय परिसर में किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते झड़प में बदल गई। इस दौरान दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने मामले में दोनों छात्र संगठनों के कुल सात कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तारियां बालूगंज थाना के तहत की गई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और झड़प के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और झड़प के दौरान कौन-कौन लोग शामिल थे।

विश्वविद्यालय परिसर में छात्र संगठनों के बीच लगातार सामने आ रही झड़प की घटनाओं से परिसर के माहौल को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले बीते सप्ताह भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। जानकारी के अनुसार, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है, ताकि झड़प में शामिल अन्य लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सके। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Watch Full Video on Facebook, Instagram, & YouTube:

Facebook: https://www.facebook.com/share/v/1DKrvWskqE/?mibextid=wwXIfr

Instagram: https://www.instagram.com/reel/Ddnd497O3_D/?stkn=MWp1Y2RubTI4d2h0NQ==

YouTube: https://youtube.com/shorts/TmLiMVtygRA?si=52M4hDJCMAD9d3Iv

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई 85 वर्षीय मां; कुछ घंटों में गई दोनों की...

हमीरपुर के बड़सर क्षेत्र के समोह गांव में एक ही दिन में मां और बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया। 63 वर्षीय बलदेव सिंह की अचानक मौत के कुछ ही घंटों बाद उनकी 85 वर्षीय मां ज्ञानो देवी की भी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

HRTC यात्रियों के लिए जरूरी खबर! आज शाम 5 बजे से 15 घंटे बंद रहेंगी लोकल बसें, जानें किन रूटों पर मिलेगी सुविध

विश्वकर्मा दिवस के चलते HRTC रविवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक हिमाचल प्रदेश में लोकल बस सेवाएं बंद रखेगा। हालांकि, शिमला-धर्मशाला और दिल्ली से कुल्लू, मंडी व चंबा के लिए बसें चलेंगी। दिवाली पर निगम ने 266 अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया।

दीपावली पर हिमाचल में अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग, 850 कर्मियों की तैनाती; पटाखे जलाने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बातें

दीपावली पर आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश अग्निशमन विभाग ने करीब 850 कर्मियों और गृह रक्षकों की तैनाती की है। अग्निशमन वाहन और उपकरण अलर्ट मोड पर हैं। विभाग ने लोगों से सुरक्षित तरीके से आतिशबाजी करने और आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देने की अपील की है।

शादी के 4 दिन बाद ही ससुराल से लापता हुई नवविवाहिता, परिवार का आरोप- 16 लाख के गहने और 1.80 लाख रुपये भी गायब

बिलासपुर के भराड़ी क्षेत्र में शादी के चार दिन बाद 22 वर्षीय नवविवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि घर से करीब 16 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और 1.80 लाख रुपये की नकदी भी गायब है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।