Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार में आई बड़ी प्रगति, 1000 करोड़ के अवार्ड तैयार – 14 गांवों के 1200 परिवार होंगे प्रभावित

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की प्रक्रिया तेजी से जारी है। इस विस्तार योजना के तहत जिन लोगों के घर और जमीन इस परियोजना की जद में आ रहे हैं, उन्हें चिन्हित किया गया है और अब तक लगभग एक हजार करोड़ रुपये के अवार्ड तैयार हो चुके हैं। इन अवार्ड्स की घोषणा सरकार द्वारा धनराशि उपलब्ध कराए जाने के बाद की जाएगी। जैसे ही राशि प्राप्त होगी, तैयार अवार्ड को घोषित कर संबंधित लोगों को मुआवजा राशि वितरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार के चलते अब तक लगभग 350 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि प्रभावित लोगों को जारी की जा चुकी है।

गौरतलब है कि कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना के तहत 14 गांवों से लगभग 1,200 परिवारों की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। इस संबंध में डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने जानकारी दी कि विस्तार के चलते इन गांवों की कुल 147.7587 हेक्टेयर भूमि प्रभावित हो रही है, जिसमें से 25.1064 हेक्टेयर सरकारी भूमि है। अधिग्रहण के लिए 14 गांवों की सरकारी और निजी मिलाकर करीब 147 हेक्टेयर (लगभग 3,847 कनाल) भूमि चिन्हित की गई है। इनमें 123 हेक्टेयर निजी और 24 हेक्टेयर सरकारी भूमि शामिल है। डीसी ने बताया कि लगभग एक हजार करोड़ रुपये के अवार्ड तैयार किए गए हैं और जैसे-जैसे सरकार से धनराशि प्राप्त होती जाएगी, उसी अनुसार अवार्ड घोषित कर मुआवजा वितरित किया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत प्रभावित लोगों की सहमति भी ली जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।