Himachal: हिमाचल में नशा तस्करों की अब खैर नहीं, सरकार ने 23 के खिलाफ जारी किए डिटेंशन ऑर्डर

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ सरकार लगातार सख्त होती जा रही है। इसी दिशा में गृह विभाग ने नशा तस्करी से जुड़े 23 आरोपियों के खिलाफ डिटेंशन ऑर्डर जारी किए हैं। अब इन तस्करों द्वारा नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। इनमें मकान, जेवरात, मोटरसाइकिल, कार और बैंक खातों में जमा राशि मुख्य रूप से शामिल है। प्रदेश पुलिस ने ऐसे तस्करों का पूरा डेटा तैयार कर लिया है, जो पहले नशा तस्करी के मामलों में पकड़े जा चुके हैं। इसके साथ ही उनकी तस्करी से जुड़ी संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार पंचायत स्तर पर नशा तस्करों और नशे के आदी लोगों का डेटा तैयार करवा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निर्देश दिए हैं कि यह डेटा जल्द से जल्द उपलब्ध करवाया जाए ताकि नशे पर नियंत्रण पाया जा सके। पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों में कई आदतन तस्करों को हिरासत में लिया गया है। इनमें कांगड़ा, चम्बा, मंडी, हमीरपुर, सिरमौर, बिलासपुर और पुलिस जिला बद्दी शामिल हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका, तीन कंपनियों में 300 पदों पर भर्ती; 2 दिसंबर से होंगे इंटरव्यू

लुधियाना और राजपुरा की तीन कंपनियों में पुरुषों और महिलाओं के 300 पदों पर भर्ती होगी। 18 से 35 वर्ष के दसवीं, बारहवीं, ग्रेजुएट और आईटीआई डिप्लोमा धारक उम्मीदवार 2 से 5 दिसंबर तक निर्धारित रोजगार कार्यालयों में सुबह 11 बजे साक्षात्कार दे सकते हैं। वेतन 20 से 27 हजार रुपये प्रतिमाह होगा।

Himachal: सुक्खू सरकार के चार साल के जश्न पर जयराम ठाकुर का हमला, बोले- लोगों से सुविधाएं छीनकर करोड़ों रुपये क्यों फूंके जा रहे?

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार के चार साल पूरे होने पर जश्न मनाने की तैयारियों की आलोचना की है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में लोगों से सुविधाएं छीनी जा रही हैं और करोड़ों रुपये जश्न पर खर्च किए जा रहे हैं।

Kangra: रैत स्कूल में संविधान दिवस पर दिखा विद्यार्थियों का हुनर, क्विज से लेकर भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में संविधान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान क्विज, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य शमशेर भारती ने विजेताओं को सम्मानित कर संविधान के मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों का संदेश दिया।

Kangra: शाहपुर में तंबाकू मुक्त अभियान के तहत दुकानों की चेकिंग, नियम तोड़ने वाले कुछ दुकानदारों के काटे चालान

शाहपुर में तंबाकू मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बाजारों में दुकानों का निरीक्षण किया। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के चालान किए गए और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू उत्पाद न बेचने की हिदायत दी गई।