Kangra: मूहल-ठाकुरद्वारा में विधायक कमलेश ठाकुर का एक्शन मोड, 15 लाख की सड़क से लेकर करोड़ों की योजनाओं का किया ऐलान

Date:

--Advertisement--

देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने गुरुवार को ग्राम पंचायत मूहल और ठाकुरद्वारा का दौरा कर क्षेत्रवासियों को विकास की कई सौगातें दीं। इस दौरान उन्होंने ठाकुरद्वारा पंचायत के वार्ड नंबर 5 में 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह सड़क पानी के टैंक से अनुसूचित जाति बस्ती तक बनाई जाएगी, जिससे वर्षों से सड़क सुविधा का इंतजार कर रहे सैकड़ों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।

अपने दौरे के दौरान विधायक कमलेश ठाकुर ने मूहल पंचायत स्थित गोगा जाहरवीर मंदिर प्रांगण में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया। शेष समस्याओं के शीघ्र निपटारे के लिए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायत स्तर पर विकास को प्राथमिकता दे रही है और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।

विधायक ने मूहल पंचायत के लिए स्वीकृत प्रमुख विकास परियोजनाओं की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ी पहल करते हुए 25 कनाल भूमि पर 600 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया जा रहा है। विधायक ने स्वयं सोलर परियोजना स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दो माह के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने मूहल स्कूल के लिए 15 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि स्वीकृत करने की घोषणा भी की।

अपने संबोधन के अंत में कमलेश ठाकुर ने कहा कि सरकार सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे बुनियादी क्षेत्रों में लगातार सुधार कर रही है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से आम जनता तक पहुंचाया जाएगा।

इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश धीमान, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेंद्र बग्गा, पंचायत प्रधान लीला देवी, कान्ता देवी, संजय कुमार, बीडीसी प्रमिला देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य रूमा कौंडल, पूर्व महासचिव इंद्रजीत शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: 2027 चुनाव से पहले हिमाचल BJP युवा मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी नियुक्त; देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

हिमाचल प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। जानें किस जिले की जिम्मेदारी किसे मिली।

Kangra: धर्मशाला में नगर निगम के विश्रामगृह पर पार्षदों ने जड़ा ताला, कर्मचारी आवास बनाने की कोशिश पर भड़का विवाद; जनरल हाउस के फैसले...

धर्मशाला के खनियारा स्थित नगर निगम के विश्रामगृह पर दो पार्षदों ने ताला जड़कर विरोध जताया। पार्षदों का आरोप है कि जनरल हाउस में भवन को विश्रामगृह के रूप में चलाने का प्रस्ताव पारित होने के बावजूद अधिकारी इसे कर्मचारी आवास में बदलने की कोशिश कर रहे हैं।

Kangra: व्यापार मंडल शाहपुर की मांगों पर प्रशासन का बड़ा आश्वासन, 15 या 16 तारीख तक हटेगा मेला; नहीं होगी कोई स्टार नाइट, दुकानदारों...

व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील वर्मा के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर मेले को जल्द समाप्त करने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। एसडीएम ने 15 या 16 तारीख तक मेला हटाने और स्टार नाइट आयोजित न करने का आश्वासन

हिमाचल की सियासत में हिमंत के बयान पर सुक्खू का पलटवार, बोले- कांग्रेस फिर बनाएगी सरकार; असम CM को शपथ ग्रहण का देंगे न्योता

हिमंत बिस्वा सरमा के 2027 में हिमाचल में भाजपा सरकार बनने के दावे पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पलटवार किया है। सुक्खू ने कांग्रेस की दोबारा सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री को भी अगले शपथ ग्रहण समारोह में न्योता दिया जाएगा।