Kangra: शाहपुर के द्रमण में शोक की लहर, बीमारी से जंग हार गए अनुज गर्ग, शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार

Date:

--Advertisement--

द्रमण क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। द्रमण निवासी अनुज गर्ग ने बीमारी से लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार जिंदगी की जंग हार दी। उन्होंने कांगड़ा स्थित फोर्टिज अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और लोग गहरे सदमे में हैं।

अनुज गर्ग, ओम प्रकाश गर्ग के सुपुत्र और नीरज गर्ग के छोटे भाई थे। वे अपने मिलनसार स्वभाव, सरल व्यवहार और सामाजिक सक्रियता के लिए जाने जाते थे। स्थानीय लोगों के बीच उनकी अच्छी पहचान थी और हर वर्ग में उनका सम्मान था। उनके असमय निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे द्रमण क्षेत्र को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

परिजनों के अनुसार दिवंगत अनुज गर्ग का अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके पैतृक श्मशानघाट में किया जाएगा। इस दुखद अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। क्षेत्र के लोग शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं और ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा परिजनों को इस गहरे दुख को सहने की शक्ति मिले।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: 2027 चुनाव से पहले हिमाचल BJP युवा मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी नियुक्त; देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

हिमाचल प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। जानें किस जिले की जिम्मेदारी किसे मिली।

Kangra: धर्मशाला में नगर निगम के विश्रामगृह पर पार्षदों ने जड़ा ताला, कर्मचारी आवास बनाने की कोशिश पर भड़का विवाद; जनरल हाउस के फैसले...

धर्मशाला के खनियारा स्थित नगर निगम के विश्रामगृह पर दो पार्षदों ने ताला जड़कर विरोध जताया। पार्षदों का आरोप है कि जनरल हाउस में भवन को विश्रामगृह के रूप में चलाने का प्रस्ताव पारित होने के बावजूद अधिकारी इसे कर्मचारी आवास में बदलने की कोशिश कर रहे हैं।

Kangra: व्यापार मंडल शाहपुर की मांगों पर प्रशासन का बड़ा आश्वासन, 15 या 16 तारीख तक हटेगा मेला; नहीं होगी कोई स्टार नाइट, दुकानदारों...

व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील वर्मा के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर मेले को जल्द समाप्त करने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। एसडीएम ने 15 या 16 तारीख तक मेला हटाने और स्टार नाइट आयोजित न करने का आश्वासन

हिमाचल की सियासत में हिमंत के बयान पर सुक्खू का पलटवार, बोले- कांग्रेस फिर बनाएगी सरकार; असम CM को शपथ ग्रहण का देंगे न्योता

हिमंत बिस्वा सरमा के 2027 में हिमाचल में भाजपा सरकार बनने के दावे पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पलटवार किया है। सुक्खू ने कांग्रेस की दोबारा सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री को भी अगले शपथ ग्रहण समारोह में न्योता दिया जाएगा।