Kangra: नगरोटा में शिक्षा पर बड़ा ऐलान, आर.एस. बाली ने बताए सरकारी स्कूलों को बदलने वाले फैसले

Date:

--Advertisement--

नगरोटा के धर्मगिरि स्थित महाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महापुरुष महाराणा प्रताप का जीवन साहस, कर्तव्यनिष्ठा और दयालुता की प्रेरणा देता है, जिसे हर पीढ़ी को आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम में पहुंचने पर स्कूल प्रबंधक कुलदीप सिंह, प्रधानाचार्या ऐश्वर्या समयाल, के.एस. चंबयाल, टेक चंद सहित स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया।

अपने संबोधन में आर.एस. बाली ने स्कूल प्रशासन, विद्यार्थियों और अभिभावकों को वार्षिक समारोह की बधाई दी। उन्होंने कहा कि नगरोटा का यह स्कूल बच्चों के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि हर प्रस्तुति समाज को सकारात्मक संदेश देने वाली रही, जो बच्चों और शिक्षकों की मेहनत को दर्शाती है।

बाली ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार बड़े फैसले ले रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 850 शिक्षण संस्थानों को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल बच्चों के भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम शुरू करने का वादा पूरा किया है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं। नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के कबाड़ी में भी डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इन स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। बाली ने बच्चों से नशे से दूर रहने और हमेशा कुछ नया सीखने की प्रेरणा भी दी।

इससे पहले स्कूल प्रबंधक कुलदीप सिंह, टेक चंद और के.एस. चंबयाल ने स्कूल की स्थापना से लेकर अब तक के विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा बच्चों के शैक्षणिक और खेल कौशल को निखारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूल में एचपीसीए की डे अकादमी स्थापित की गई है, जहां पढ़ाई के साथ खेलों में भी बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। साथ ही बच्चों और स्टाफ के लिए हॉस्टल सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।

प्रधानाचार्या ऐश्वर्या समयाल ने मुख्य अतिथि के समक्ष स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और बताया कि स्कूल के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी जिला और राज्य स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं।

समारोह के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि आर.एस. बाली ने स्कूल के खेल मैदान के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने अपने निजी खाते से 5 लाख रुपये स्कूल के विकास कार्यों के लिए और 50 हजार रुपये बच्चों के लिए देने की घोषणा की। उन्होंने विभिन्न परीक्षाओं, खेलकूद प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार भी वितरित किए।

इस अवसर पर एसडीएम मुनीश शर्मा, स्कूल प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शिमला से देर रात लौटे, सुबह होते ही एक्शन में दिखे शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, भूस्खलन प्रभावित सुधेड़ का...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने देर रात शिमला से लौटने के बाद सुबह सबसे पहले सुधेड़ के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को राहत, पुनर्वास और सड़क बहाली कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Kangra: हिमाचल में पहली बार कैमरे में कैद हुआ ‘घोस्ट ऑफ द माउंटेन्स’! धौलाधार वन्यजीव अभयारण्य में दिखा दुर्लभ हिम तेंदुआ

धौलाधार वन्यजीव अभयारण्य में पहली बार दुर्लभ हिम तेंदुआ कैमरा ट्रैप में कैद हुआ है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि हिमाचल प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता के लिए एक बड़ा मील का पत्थर मानी जा रही है।

Kangra: नशा मुक्त हिमाचल अभियान में नूरपुर पुलिस की बड़ी सफलता! घर में छिपाकर रखी 151.9 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस ने ‘नशा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत डमटाल के बाईं अटारियां गांव में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 151.9 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे ड्रग सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Kangra: कांगड़ा में चोरों का बढ़ता आतंक! बड़ोह के बाद अब नगरोटा के कई गांव निशाने पर, रातभर पहरा देने को मजबूर हुए लोग

कांगड़ा जिले में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बड़ोह के बाद अब नगरोटा क्षेत्र के कई गांवों में भी चोरी और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीण रातभर पहरा देने को मजबूर हैं और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग कर रहे हैं।