Himachal: 2027 चुनाव से पहले हिमाचल BJP युवा मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी नियुक्त; देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। इन नियुक्तियों के जरिए जिला और मंडल स्तर पर संगठन की गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी नियुक्तियों के अनुसार, चंबा जिला का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार को बनाया गया है। नूरपुर की जिम्मेदारी प्रदेश आईटी संयोजक मनप्रीत सिंह को सौंपी गई है, जबकि कांगड़ा का प्रभारी प्रदेश सचिव नेकराज ठाकुर और पालमपुर का प्रभारी प्रदेश कोषाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर को नियुक्त किया गया है। देहरा जिला का प्रभारी प्रदेश महामंत्री शाश्वत कपूर को बनाया गया है।

Advertisement​

इसी तरह हमीरपुर का प्रभारी मीडिया सह-प्रभारी मनोज चंदेल, ऊना का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ठाकुर और बिलासपुर का प्रभारी मुख्य प्रवक्ता भुवनेश ठाकुर को नियुक्त किया गया है। सुंदरनगर की जिम्मेदारी प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक संजय बरटा को दी गई है, जबकि मंडी का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष अमित ठाकुर को बनाया गया है।

इसके अलावा कुल्लू जिला का प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता अमीन चौहान, लाहौल-स्पीति का प्रभारी प्रदेश सचिव रुचिन चौहान और किन्नौर का प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता नील कमल गुप्ता को नियुक्त किया गया है। महासू का प्रभारी प्रदेश सचिव विपिन पाल, शिमला का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित भारद्वाज, सोलन का प्रभारी प्रदेश महामंत्री सुशील कदशोली और सिरमौर का प्रभारी प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत ठाकुर को बनाया गया है।

सन्नी शुक्ला ने कहा कि युवा मोर्चा के सभी नवनियुक्त जिला प्रभारी संगठनात्मक कार्यक्रमों के बेहतर संचालन, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और जिला व मंडल स्तर पर संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना के साथ काम कर रहा है।

Advertisement

सन्नी शुक्ला ने सभी नवनियुक्त जिला प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में नगर निगम के विश्रामगृह पर पार्षदों ने जड़ा ताला, कर्मचारी आवास बनाने की कोशिश पर भड़का विवाद; जनरल हाउस के फैसले...

धर्मशाला के खनियारा स्थित नगर निगम के विश्रामगृह पर दो पार्षदों ने ताला जड़कर विरोध जताया। पार्षदों का आरोप है कि जनरल हाउस में भवन को विश्रामगृह के रूप में चलाने का प्रस्ताव पारित होने के बावजूद अधिकारी इसे कर्मचारी आवास में बदलने की कोशिश कर रहे हैं।

Kangra: व्यापार मंडल शाहपुर की मांगों पर प्रशासन का बड़ा आश्वासन, 15 या 16 तारीख तक हटेगा मेला; नहीं होगी कोई स्टार नाइट, दुकानदारों...

व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील वर्मा के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर मेले को जल्द समाप्त करने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। एसडीएम ने 15 या 16 तारीख तक मेला हटाने और स्टार नाइट आयोजित न करने का आश्वासन

हिमाचल की सियासत में हिमंत के बयान पर सुक्खू का पलटवार, बोले- कांग्रेस फिर बनाएगी सरकार; असम CM को शपथ ग्रहण का देंगे न्योता

हिमंत बिस्वा सरमा के 2027 में हिमाचल में भाजपा सरकार बनने के दावे पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पलटवार किया है। सुक्खू ने कांग्रेस की दोबारा सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री को भी अगले शपथ ग्रहण समारोह में न्योता दिया जाएगा।

शिमला जिले के रामपुर से कांग्रेस विधायक नंदलाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार; 4 बार लगातार जीते थे विधानसभा चुनाव 

रामपुर विधायक नंदलाल ने ITBP और SPG में सेवाएं देने के बाद 2007 में राजनीति में कदम रखा। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर उन्होंने लगातार चार विधानसभा चुनाव जीते और बाद में सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष बने।