Kangra: देहरा की बिलासपुर पंचायत में पहुंचीं विधायक कमलेश ठाकुर, मौके पर सुलझाईं लोगों की समस्याएं

Date:

--Advertisement--

देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने शुक्रवार को बिलासपुर पंचायत के गांव जलख का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मुद्दों के निपटारे के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि कभी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझने वाला देहरा क्षेत्र आज विकास के कई क्षेत्रों में नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली और अन्य अधोसंरचना से जुड़े कार्यों को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब साफ नजर आने लगे हैं।

विधायक ने कहा कि देहरा में हो रहा विकास केवल वर्तमान जरूरतों तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, सशक्त और उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समान रूप से विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि हरिपुर से सकरी-घेरा सड़क निर्माण के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दिलाई गई है। इसमें से करीब 4 करोड़ रुपये का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। इसके अलावा इसी क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों के लिए 55 लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत करवाई गई है।

कमलेश ठाकुर ने स्थानीय लोगों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि सभी जायज मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने पठानकोट से बद्दी वाया नगरोटा सूरियां और देहरा होकर गुजरने वाली बस सेवा को दोबारा बहाल करने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

विधायक ने क्षेत्रवासियों से विकास कार्यों में सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही क्षेत्र का समग्र और सतत विकास संभव है।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग राजेश धीमान, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग बालेश शर्मा, सहायक अभियंता विद्युत बोर्ड अरविंद धीमान, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग गुरबचन सिंह, द कांगड़ा राज्य सहकारी बैंक के निदेशक चौधरी सुनील कश्यप, स्थानीय प्रधान रीना, पूर्व अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर, पूर्व महासचिव इन्द्रजीत शर्मा सहित पंचायत प्रतिनिधि, गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज ने कारगिल विजय दिवस पर रैत में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सेनानी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Kullu: कुल्लू में रहस्यमयी मौत! सड़क किनारे घायल मिले जल शक्ति विभाग के JE ने AIIMS में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया हत्या का...

कुल्लू में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया की एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क किनारे गंभीर घायल मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Kangra: मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान: बोह आपदा पीड़ितों को मिलेगा ₹8.50 लाख तक का राहत पैकेज, जमीन और मुफ्त राशन भी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बोह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए ₹7.50 लाख, घरेलू सामान के लिए ₹1 लाख, मुफ्त राशन, किराया सहायता और जरूरतमंदों को सरकारी भूमि उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया है।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर शाहपुर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने सैनिकों संग किया नमन

शाहपुर में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता हवलदार गर्ज सिंह का सम्मान किया गया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।