Kangra: रिडकमार पंचायत में विकास की सौगात, केवल सिंह पठानिया ने 14 लाख के कार्यों का किया लोकार्पण

Date:

--Advertisement--

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार को धारकंडी क्षेत्र की रिडकमार पंचायत में करीब 14 लाख रुपये की लागत से बने विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया। इनमें चार लाख रुपये की लागत से निर्मित स्टेज शेड, पांच लाख रुपये से बना कॉमन सर्विस सेंटर और पांच लाख रुपये की लागत से तैयार सामुदायिक भवन शामिल हैं।

इस मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केवल सिंह पठानिया ने कहा कि धारकंडी क्षेत्र का समुचित और समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने घोषणा की कि क्षेत्र में जल्द ही कांग्रेस कार्यालय खोला जाएगा, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूर न जाना पड़े और स्थानीय स्तर पर ही सुविधा मिल सके।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है, जिससे आम लोगों को अपने घर के नजदीक बेहतर इलाज मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने निराश्रित बच्चों के लिए ‘सुख आश्रय योजना’ शुरू की है और संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्वयं फील्ड में जाकर पात्र बच्चों की पहचान करें, ताकि कोई भी जरूरतमंद बच्चा इस योजना से वंचित न रहे।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि खबरू वाटरफॉल, करेरी और चंद्रेला जैसे क्षेत्र पर्यटन की अपार संभावनाएं रखते हैं। मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुसार इन इलाकों के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है और इस पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में रिडकमार पंचायत में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के माध्यम से लगभग 20 लाख रुपये के विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं, जबकि लाखों रुपये के अन्य कार्य प्रगति पर हैं। इसके साथ ही मनरेगा के तहत भी पंचायत में कई विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

वार्ड नंबर-2 लोहारकी में 2.50 लाख रुपये की लागत से पुलिया का निर्माण कार्य जारी है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। विधायक ने दोहराया कि धारकंडी क्षेत्र का हर पहलू से विकास करना उनका संकल्प है, ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

कार्यक्रम के दौरान धारकंडी क्षेत्र की निवासी पल्लवी ने विधायक का आभार जताते हुए बताया कि उनकी एक फोन कॉल पर केवल सिंह पठानिया चमियाना अस्पताल पहुंचे और उनके दादा सफरी राम के पेसमेकर ऑपरेशन में समय पर सहायता सुनिश्चित की। इस अवसर पर एमरीकेयर संस्था के सहयोग से बरसात से प्रभावित 36 लोगों को राहत किटें भी वितरित की गईं।

रिडकमार पंचायत की प्रधान चंचला देवी ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में एडीसी विनय कुमार, कृषि उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान, बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर, उपप्रधान जगन्नाथ, जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य राजिंदर और अक्षय, पूर्व प्रधान निर्मल, शशि शर्मा सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।