Mandi: जोगिंद्रनगर में युवक की मौत का बड़ा खुलासा, फोरैंसिक रिपोर्ट आते ही 2 युवकों पर NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

Date:

--Advertisement--

जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में अप्रैल माह में हुई एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस चौकी घट्टा और थाना जोगिंद्रनगर के तहत आने वाले मोहनघाटी क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फोरैंसिक लैब से आई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने कार्रवाई को तेज कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 अप्रैल 2026 को मोहनघाटी क्षेत्र के बडेहड़ गांव निवासी हीरालाल पुत्र बांकेलाल ने अपने साथियों विशाल पुत्र नवीन और दीपक पुत्र स्वर्गीय जानकी दास के साथ ट्रामाडोल और डेक्स्ट्रोमिथॉर्फन जैसी नशीली दवाइयों का सेवन किया था। बताया जा रहा है कि नशे की अधिक मात्रा लेने के कारण हीरालाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशाल और दीपक का मेडिकल परीक्षण करवाया था।

Advertisement

अब फोरैंसिक लैब से आई रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि दोनों युवकों ने नशीली दवाइयों का सेवन किया हुआ था। रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने विशाल पुत्र नवीन और दीपक पुत्र स्वर्गीय जानकी दास के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि नशीली दवाइयां कहां से लाई गई थीं और इस पूरे नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस केस में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। क्षेत्र में इस घटना के बाद लोगों में चिंता का माहौल है, वहीं पुलिस नशे के नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, मंडी का संकन गार्डन जलमग्न; सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद मंडी के ऐतिहासिक इंदिरा मार्कीट स्थित संकन गार्डन में करीब डेढ़ फुट पानी भर गया। नाली में कचरा फंसने से ड्रेनेज बाधित हुआ, जिसे नगर निगम की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बहाल किया। वहीं सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

Kangra: शाहपुर में 24 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, सात दिनों तक गूंजेगी प्रभु की महिमा; आरती के बाद भंडारे की व्यवस्था

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में 24 से 30 अगस्त तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन शाम 6 से रात 9 बजे तक होगी और आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी।

अंब में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर बोनट पर गिरे दंपति और 7 साल का बेटा; बच्चा गंभीर घायल

अंब-ऊना मार्ग के प्रताप नगर में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर में दंपति और उनका 7 वर्षीय बेटा घायल हो गया। टक्कर के बाद तीनों उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे। बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।