Kangra: धर्मशाला में नाबालिग युवती लापता होने से मचा हड़कंप, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला क्षेत्र में एक नाबालिग युवती के अचानक लापता होने के मामले ने इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। इस मामले को लेकर कई हिंदू संगठनों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। संगठनों का आरोप है कि एक युवक, जो स्थानीय सैलून में काम करता था और खुद को “शिवा” बताता था, उसका असली नाम अब्दुल निकला। आरोप है कि वह करीब एक सप्ताह पहले 16 वर्षीय हिंदू युवती को अपने साथ लेकर फरार हो गया।

संगठनों का कहना है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद युवती का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। इसे लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। संगठनों ने दावा किया कि किसी दबाव के चलते युवती के परिवार की ओर से शुरू में एफआईआर दर्ज नहीं करवाई जा सकी। इसी को लेकर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी डीसी कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की।

Advertisement

ज्ञापन में प्रशासन की सत्यापन व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं। संगठनों का कहना है कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के सत्यापन और पंजीकरण को लेकर पहले दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर उनका पालन नहीं हो रहा है। उनका आरोप है कि बाजारों, दुकानों और किराये के मकानों में रहने वाले लोगों की पूरी जांच नहीं की जा रही, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।

संगठन प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि जिस मकान में आरोपी युवक किराये पर रह रहा था, वहां मकान मालिक की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि युवती को जल्द सुरक्षित बरामद किया जाए और आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण सहित संबंधित धाराओं में कड़ी कार्रवाई की जाए।

इसके साथ ही प्रशासन से क्षेत्र में रह रहे बाहरी लोगों की जांच अभियान चलाने और बिना सत्यापन के मकान या दुकान किराये पर न देने की अपील की गई है। संगठनों का कहना है कि बिना जानकारी के किरायेदार रखने से कानून व्यवस्था और सामाजिक माहौल प्रभावित हो सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: प्रणव शर्मा का कांग्रेस सरकार पर निशाना, बोले- 4 साल हो गए, न ₹1,500 का पता न 1 लाख नौकरियों का; चुनावी वादों...

शाहपुर में भाजपा नेता प्रणव शर्मा ने कांग्रेस सरकार से चुनावी वादों का हिसाब मांगते हुए 1,500 रुपये मासिक सहायता और 1 लाख नौकरियों के वादे पर सवाल उठाए।

Mandi: मंडी में चलती HRTC बस के अचानक निकल गए दोनों पिछले पहिए, मचा हड़कंप; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मंडी के डुघल के पास चलती HRTC बस के दोनों पिछले पहिए अचानक निकल गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद चैलचौक-जंजैहली मार्ग करीब ढाई घंटे बंद रहा।

Kangra: ज्वालामुखी के मंदिर में मूर्तियां खंडित करने के बाद 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, नशे में घर के विवाद के बाद उठाया कदम;...

ज्वालामुखी के गणेश कॉलोनी स्थित शनिदेव मंदिर में शनि देव और भैरव बाबा की मूर्तियां खंडित करने के मामले में पुलिस ने करीब 10 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में घर के विवाद के बाद गुस्से में तोड़फोड़ करने की बात कही है।

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।