Kangra: मंझग्रां सीट पर भाजपा की बड़ी रणनीति, अंजू ठाकुर ने छोड़ा मैदान, अब बिंदु कुमारी के समर्थन में उतरीं

Date:

--Advertisement--

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की जिला परिषद मंझग्रां-35 सीट पर चुनावी मुकाबला अब और दिलचस्प हो गया है। भाजपा को इस सीट पर बड़ा राजनीतिक फायदा तब मिला, जब पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व पंचायत समिति रैत ब्लॉक चेयरमैन अंजू ठाकुर ने चुनाव मैदान से हटने का ऐलान करते हुए भाजपा समर्थित प्रत्याशी बिंदु कुमारी को अपना समर्थन दे दिया। यह घोषणा शाहपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी की मौजूदगी में की गई। इस मौके पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार बिंदु कुमारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष और कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

अंजू ठाकुर ने कहा कि उन्होंने पार्टी हित को सर्वोपरि मानते हुए यह फैसला लिया है। उन्होंने साफ किया कि उन पर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं है और दोनों एक ही राजनीतिक विचारधारा और पार्टी से जुड़ी हुई हैं। उनका उद्देश्य भाजपा को मजबूत करना और मंझग्रां सीट पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि सभी एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी बिंदु कुमारी को भारी मतों से विजयी बनाएं।

Advertisement

भाजपा प्रत्याशी बिंदु कुमारी ने अंजू ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका चुनाव चिन्ह “टेबल फैन” है और जनता के सहयोग से भाजपा इस सीट पर बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा विकास और जनसेवा की राजनीति करती आई है और जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अंजू ठाकुर के समर्थन के बाद मंझग्रां सीट पर भाजपा की स्थिति और मजबूत हो सकती है। गौरतलब है कि बिंदु कुमारी के पति नवीन ठाकुर पहले पंचायत समिति के वाइस चेयरमैन रह चुके हैं, जिसके चलते क्षेत्र में उनका अच्छा जनसंपर्क और राजनीतिक अनुभव माना जाता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, मंडी का संकन गार्डन जलमग्न; सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद मंडी के ऐतिहासिक इंदिरा मार्कीट स्थित संकन गार्डन में करीब डेढ़ फुट पानी भर गया। नाली में कचरा फंसने से ड्रेनेज बाधित हुआ, जिसे नगर निगम की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बहाल किया। वहीं सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

Kangra: शाहपुर में 24 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, सात दिनों तक गूंजेगी प्रभु की महिमा; आरती के बाद भंडारे की व्यवस्था

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में 24 से 30 अगस्त तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन शाम 6 से रात 9 बजे तक होगी और आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी।

अंब में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर बोनट पर गिरे दंपति और 7 साल का बेटा; बच्चा गंभीर घायल

अंब-ऊना मार्ग के प्रताप नगर में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर में दंपति और उनका 7 वर्षीय बेटा घायल हो गया। टक्कर के बाद तीनों उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे। बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।