Mandi: जोगिंद्रनगर में ठगी का शिकार हुईं सेवानिवृत्त आयुष अधिकारी, दो साधु बनकर आए ठगों ने लाखों की अंगूठियां उड़ाईं

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के जोगिंद्रनगर में ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसमें सेवानिवृत्त उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. निशा शर्मा को दो कथित साधुओं ने लाखों रुपये की चपत लगा दी। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद ठगों की तलाश शुरू कर दी गई है।

घटना तब हुई जब डॉ. निशा शर्मा अपनी कार से जोगिंद्रनगर से धर्मशाला जा रही थीं। जब वह जोगिंद्रनगर से लगभग दो किलोमीटर दूर पुरानी गैस एजेंसी के पास पहुंचीं, तो सड़क किनारे खड़े दो साधु जैसे दिखने वाले लोगों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। जब उन्होंने गाड़ी रोकी, तो उनमें से एक ने कहा कि वह भूखा है और खाने के लिए कुछ पैसे चाहिए। इस पर डॉ. निशा ने 500 रुपये का नोट निकालकर दे दिया।

Advertisement – HIM Live Tv

पैसे लेने के बाद ठग ने कहा कि उनके हाथ में पहनी हुई अंगूठियां उनके लिए घातक हैं और जल्द ही कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। डर के कारण, डॉ. निशा ने तीन अंगूठियां निकाल लीं, लेकिन चौथी अंगूठी नहीं निकल पाई। ठग ने 500 रुपये का नोट उन्हें वापस देते हुए कहा कि इस नोट में अंगूठियां रख लें, जिससे उनका दुर्भाग्य टल जाएगा। फिर उसने कहा कि इस नोट को एक मिनट के लिए उसे दे दें और फिर इसे जीवनभर अपने पास रखें, लेकिन कभी खर्च न करें।

डॉ. निशा ने अंगूठियों सहित नोट उसे सौंप दिया। इसके बाद ठग ने कार के ऊपर हाथ मारते हुए कहा कि वह तुरंत वहां से चली जाएं, नहीं तो उनके साथ अनहोनी हो सकती है। डर के कारण डॉ. निशा तुरंत वहां से निकल गईं, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी और पुलिस को सूचित किया।

डॉ. निशा के अनुसार, ठग उनके तीन डायमंड रिंग लेकर फरार हो गए, जिनकी कीमत 3.50 लाख रुपये से अधिक थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है। एक टीम को बैजनाथ की ओर भेजा गया है और प्रदेश के सभी थानों को इस ठगी की सूचना दे दी गई है। पुलिस अब ठगों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत ब्लॉक में BDC सदस्यों की शपथ में देरी पर उठे सवाल, अरविंद सिंह चौधरी ने पूछा- कहीं राजनीतिक दबाव तो नहीं? जानिए...

रैत ब्लॉक में निर्वाचित BDC सदस्यों की शपथ में देरी पर अरविंद सिंह चौधरी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रशासन से देरी का कारण स्पष्ट करने और सभी सदस्यों की तत्काल शपथ करवाने की मांग की है।

कांगड़ा में फिर महसूस हुआ भूकंप का झटका, 5 किलोमीटर गहराई में था केंद्र; जानिए कितनी थी तीव्रता और कितना बढ़ा खतरा?

हिमाचल के कांगड़ा में मंगलवार शाम 2.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई पर था। कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में 67 भूकंप दर्ज किए गए हैं।

हिमाचल में GST के नियमों में होने जा रहा बदलाव, विधानसभा में पेश हुआ संशोधन विधेयक; कारोबारियों पर क्या पड़ेगा असर?

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जीएसटी संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया है। नए प्रावधानों का असर कारोबारियों के इनपुट टैक्स क्रेडिट, डिस्काउंट और रिफंड से जुड़े मामलों पर पड़ेगा।

चंडीगढ़ से कांगड़ा के लिए Indigo की फ्लाइट फिर शुरू, पहले दिन 34 यात्रियों को लेकर पहुंचा विमान

चंडीगढ़ से कांगड़ा के बीच इंडिगो की हवाई सेवा मंगलवार को करीब दो सप्ताह बाद दोबारा बहाल हो गई। पहले दिन विमान 34 यात्रियों को लेकर कांगड़ा पहुंचा, जबकि कांगड़ा से 50 यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी।