Mandi: सुंदरनगर एसडीएम कार्यालय के बाहर खड़ी कार में लगी आग, एक और वाहन को नुकसान, सड़क पर लगा लंबा जाम

Date:

--Advertisement--

मंडी जिले के सुंदरनगर में एसडीएम कार्यालय के बाहर सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे के समय गाड़ी में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, आग इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।

इस दौरान, पास में खड़ी एक अन्य कार भी आग की चपेट में आ गई। जैसे ही कार मालिक को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए अपनी गाड़ी को वहां से हटा लिया, जिससे वह जलने से बच गई।

Advertisement – HIM Live Tv

इस घटना के कारण सड़क पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार, वाहन मालिक ने अपनी कार ललित नगर से एमएलएसएम कॉलेज सड़क मार्ग पर पार्क की थी। अचानक लगी इस आग से सड़क पर अफरातफरी मच गई, और कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी, डीएसपी भारत भूषण, स्थानीय पार्षद और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

एसडीएम अमर नेगी ने कहा कि इस दुर्घटना में कार पूरी तरह से जल गई है। उन्होंने यह भी बताया कि एसडीएम कार्यालय के बाहर और एमएलएसएम कॉलेज सड़क मार्ग पर अनधिकृत पार्किंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत ब्लॉक में BDC सदस्यों की शपथ में देरी पर उठे सवाल, अरविंद सिंह चौधरी ने पूछा- कहीं राजनीतिक दबाव तो नहीं? जानिए...

रैत ब्लॉक में निर्वाचित BDC सदस्यों की शपथ में देरी पर अरविंद सिंह चौधरी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रशासन से देरी का कारण स्पष्ट करने और सभी सदस्यों की तत्काल शपथ करवाने की मांग की है।

कांगड़ा में फिर महसूस हुआ भूकंप का झटका, 5 किलोमीटर गहराई में था केंद्र; जानिए कितनी थी तीव्रता और कितना बढ़ा खतरा?

हिमाचल के कांगड़ा में मंगलवार शाम 2.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई पर था। कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में 67 भूकंप दर्ज किए गए हैं।

हिमाचल में GST के नियमों में होने जा रहा बदलाव, विधानसभा में पेश हुआ संशोधन विधेयक; कारोबारियों पर क्या पड़ेगा असर?

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जीएसटी संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया है। नए प्रावधानों का असर कारोबारियों के इनपुट टैक्स क्रेडिट, डिस्काउंट और रिफंड से जुड़े मामलों पर पड़ेगा।

चंडीगढ़ से कांगड़ा के लिए Indigo की फ्लाइट फिर शुरू, पहले दिन 34 यात्रियों को लेकर पहुंचा विमान

चंडीगढ़ से कांगड़ा के बीच इंडिगो की हवाई सेवा मंगलवार को करीब दो सप्ताह बाद दोबारा बहाल हो गई। पहले दिन विमान 34 यात्रियों को लेकर कांगड़ा पहुंचा, जबकि कांगड़ा से 50 यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी।