Himachal: हिमाचल में रिश्वतखोरी का खेल जारी: विजिलेंस ने पंचायत सचिव को 6 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के विकास खंड इंदौरा में पंचायती राज विभाग के एक कर्मचारी को राज्य सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पंचायत सचिव पद पर तैनात था और किसी दस्तावेज के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।

सूत्रों के अनुसार, एक व्यक्ति अपनी बहनों के आधार कार्ड में जन्मतिथि की त्रुटि ठीक करवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र लेना चाहता था। जब उसने पंचायत सचिव से इस संबंध में बात की, तो उसने 6 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। व्यक्ति ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग में की, जिसके बाद सतर्कता विभाग के एडीशनल एसपी बद्री सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने कार्रवाई की। जाल बिछाकर पंचायत सचिव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की पुष्टि सतर्कता विभाग के एसपी बलबीर सिंह ने की है।

Advertisement – HIM Live Tv

यह एक महीने के भीतर पंचायती राज विभाग में रिश्वतखोरी का तीसरा मामला है। इससे पहले परागपुर में एक ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) और दो दिन पहले ज्वालाजी में एक अन्य पंचायत सचिव को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। विजिलेंस की इन लगातार कार्रवाइयों से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत ब्लॉक में BDC सदस्यों की शपथ में देरी पर उठे सवाल, अरविंद सिंह चौधरी ने पूछा- कहीं राजनीतिक दबाव तो नहीं? जानिए...

रैत ब्लॉक में निर्वाचित BDC सदस्यों की शपथ में देरी पर अरविंद सिंह चौधरी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रशासन से देरी का कारण स्पष्ट करने और सभी सदस्यों की तत्काल शपथ करवाने की मांग की है।

कांगड़ा में फिर महसूस हुआ भूकंप का झटका, 5 किलोमीटर गहराई में था केंद्र; जानिए कितनी थी तीव्रता और कितना बढ़ा खतरा?

हिमाचल के कांगड़ा में मंगलवार शाम 2.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई पर था। कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में 67 भूकंप दर्ज किए गए हैं।

हिमाचल में GST के नियमों में होने जा रहा बदलाव, विधानसभा में पेश हुआ संशोधन विधेयक; कारोबारियों पर क्या पड़ेगा असर?

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जीएसटी संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया है। नए प्रावधानों का असर कारोबारियों के इनपुट टैक्स क्रेडिट, डिस्काउंट और रिफंड से जुड़े मामलों पर पड़ेगा।

चंडीगढ़ से कांगड़ा के लिए Indigo की फ्लाइट फिर शुरू, पहले दिन 34 यात्रियों को लेकर पहुंचा विमान

चंडीगढ़ से कांगड़ा के बीच इंडिगो की हवाई सेवा मंगलवार को करीब दो सप्ताह बाद दोबारा बहाल हो गई। पहले दिन विमान 34 यात्रियों को लेकर कांगड़ा पहुंचा, जबकि कांगड़ा से 50 यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी।