Bilaspur: झंडूता में पशुशाला में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, महिला झुलसी

Date:

--Advertisement--

झंडूता उपमंडल की ग्राम पंचायत डरोह में शनिवार शाम को एक दुखद घटना घटी जब स्थानीय निवासी नरेंद्र कुमार की पशुशाला में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार लगभग साढ़े चार बजे नरेंद्र कुमार ने अपनी पशुशाला से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनकी पत्नी निर्मला देवी आग बुझाने का प्रयास कर रही थीं और इस प्रयास में वह झुलस गईं। नरेंद्र कुमार द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी ने मिलकर काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

इस अग्निकांड में पशुशाला के दो कमरे, दरवाजे, टिन शैड, इमारती लकड़ी, चारा काटने की मशीन, टुल्लू पंप, बिजली का मीटर, वायरिंग, 200 टोकरे तूड़ी, 200 गड्डे सूखे घास और 1000 लीटर पानी की टंकी पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस आग से लगभग तीन लाख रुपये का नुक्सान हुआ है। पीड़ित नरेंद्र कुमार का कहना है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है।

घायल निर्मला देवी का इलाज बिलासपुर अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। पुलिस थाना तलाई ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। इस मामले की पुष्टि डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।