पाक सीमा तनाव के चलते HRTC ने अमृतसर, जम्मू, कटरा, पठानकोट रूटों पर बस सेवाएं की बंद

Date:

--Advertisement--

एचआरटीसी ने अमृतसर, जम्मू, कटरा और पठानकोट रूटों पर बस सेवाएं अस्थायी रूप से की बंद

पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते संघर्ष और सुरक्षा के लिहाज से बिगड़ते हालात को देखते हुए हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचआरटीसी) ने अमृतसर, जम्मू, कटरा और पठानकोट की ओर संचालित अपनी बस सेवाओं पर रोक लगा दी है। एचआरटीसी प्रबंधन ने बताया कि सीमा क्षेत्रों में मौजूदा स्थिति को देखते हुए यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई है, जिससे सेवा का संचालन प्रभावित हुआ है। साथ ही, यात्रियों की सुरक्षा और संचालन की दक्षता के दृष्टिकोण से निगम ने इन रूटों पर बसों का संचालन अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है।

एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक निपुण जिंदल ने कहा कि इन मार्गों पर रात्रिकालीन बस सेवाओं की समीक्षा की जाएगी और सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए केस-टू-केस आधार पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा लगाए गए कानून-व्यवस्था संबंधी किसी भी प्रतिबंध के अधीन, दिन के समय बस सेवाएं चलाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं मिलती रहें। निगम ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले एचआरटीसी के आधिकारिक स्रोतों से अपडेट लेकर ही यात्रा की योजना बनाएं।

गौरतलब है कि हिमाचल से इन मार्गों पर प्रतिदिन लगभग 20 से 25 बसें जाती हैं। फिलहाल दोपहर के समय बस सेवाएं सामान्य दिनों की तरह जारी रहेंगी। वहीं माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा जाने वाली बसें अब केवल जैसूर तक ही जाएंगी, क्योंकि जैसूर हिमाचल का सीमावर्ती कस्बा है। यह निर्णय हालिया घटनाओं के संदर्भ में लिया गया है, जिनमें पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर रात के समय ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं। इन सुरक्षा खतरों के चलते एचआरटीसी ने पाकिस्तान सीमा से सटे राज्यों की रात्रिकालीन बस सेवाओं को रोकने का निर्णय लिया है।

इधर, हिमाचल प्रदेश के छात्र जो जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़ और दिल्ली जैसे शहरों में पढ़ाई या अन्य कारणों से गए हुए हैं, वे वहां फंसे हुए हैं। खासकर चंडीगढ़ और दिल्ली में कई स्थानों पर धारा-163 लागू होने के कारण वे अपने घर नहीं लौट पा रहे हैं। हालांकि सभी छात्र सुरक्षित हैं और उनके परिजन लगातार संपर्क में हैं। एचआरटीसी ने इस संदर्भ में स्थिति पर नजर बनाए रखी है और स्थिति सामान्य होते ही बस सेवाओं को फिर से शुरू किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।