Himachal: हिमाचल में ब्लैकआउट एडवाइजरी जारी: युद्ध जैसे हालात में सरकार ने दिए सुरक्षा के निर्देश, जानिए क्या करें और क्या न करें

Date:

--Advertisement--

देश में युद्ध जैसे हालात बनते देख हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य भर में ब्लैकआउट को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आपातकालीन स्थिति में लोग कैसे सतर्क रहें और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें। पंचायतों, स्थानीय शहरी निकाय संस्थाओं और निर्वाचित प्रतिनिधियों को विशेष रूप से इस दिशा में सतर्क किया गया है। एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि ब्लैकआउट के समय घरों की सोलर लाइटें बंद की जाएं और सोलर स्ट्रीट लाइटों को काले कपड़े से ढका जाए ताकि रोशनी बाहर न आए।

सरकार ने आम नागरिकों को शांत और सजग रहने की सलाह दी है तथा डर और अफवाहों से बचने की अपील की है। इस दौरान घर, दुकान या अन्य स्थानों की सभी बत्तियों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल सरकारी अलर्ट को मोबाइल या बैटरी वाले रेडियो पर सुनें। खिड़कियों पर मोटे काले कागज चिपकाने और मोटे पर्दे लगाने की सलाह दी गई है, ताकि रोशनी बाहर न निकले। इसके अलावा, शीशों और खिड़कियों से दूर रहना और जरूरत पड़ने पर जमीन पर लेटने की भी हिदायत दी गई है।

एडवाइजरी में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी को कोई लावारिस या संदिग्ध वस्तु दिखे, तो उसे छूने से बचें और तुरंत पुलिस को 100 या 112 नंबर पर इसकी सूचना दें। वाहन चालकों को ब्लैकआउट के समय वाहन खड़ा करने और लाइटें बंद करने की सलाह दी गई है। साथ ही, हमले या किसी आपातकाल की स्थिति में केवल सरकारी निर्देशों के अनुसार ही घर से बाहर निकलने को कहा गया है।

लोगों को अपने घरों में आवश्यक वस्तुएं हमेशा तैयार रखने को कहा गया है। इनमें पीने योग्य पानी का पर्याप्त भंडारण, सूखा भोजन, टॉर्च, प्राथमिक चिकित्सा किट, जरूरी दस्तावेज जैसे पहचान पत्र और मेडिकल रिपोर्ट रखना शामिल है। साथ ही बैटरी से चलने वाला रेडियो रखने की भी सलाह दी गई है ताकि किसी भी तरह के सायरन या सरकारी निर्देश तुरंत सुने जा सकें। एडवाइजरी में यह भी बताया गया है कि दो मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में बजने वाला सायरन खतरे का संकेत होता है।

सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे आपातकालीन स्थिति में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों और स्थानीय प्रशासन को पूर्ण सहयोग दें। ट्रैफिक नियमों, आपदा प्रबंधन कर्मचारियों और पुलिस द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना जरूरी बताया गया है। इस एडवाइजरी का उद्देश्य राज्य में जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना और आपदा की स्थिति में जान-माल के नुकसान से बचाव करना है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।