Himachal: जवाली की बेटी ने किया कमाल, प्रदेश में 16वां रैंक हासिल कर बनीं सहायक जिला न्यायवादी

Date:

--Advertisement--

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोल खास की 25 वर्षीय अदिति शर्मा ने प्रदेश में 16वां रैंक हासिल कर सहायक जिला न्यायवादी (Assistant District Attorney) के पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जैसे ही यह खबर सामने आई, गांव और आसपास के इलाकों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार, रिश्तेदार और ग्रामीण अदिति की इस बड़ी उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अदिति शर्मा, पुत्री अशोक शर्मा, ग्राम पंचायत भोल खास की निवासी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रेट वे पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजा का तालाब से पूरी की। दसवीं कक्षा में उन्होंने 79 प्रतिशत और बारहवीं में 70 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके बाद उन्होंने हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज़, शाहपुर कॉलेज से बी.ए. एल.एल.बी. की डिग्री 70 प्रतिशत अंकों के साथ प्राप्त की।

उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद अदिति ने चंडीगढ़ स्थित डिवाइन ज्यूडिशियल अकादमी में एक वर्ष तक कोचिंग ली। इसके बाद उन्होंने घर पर रहकर ही कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी जारी रखी। अपने पहले ही प्रयास में सहायक जिला न्यायवादी की परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

अदिति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उनके पिता अशोक कुमार शर्मा भारतीय सेना से नायब सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं और हाल ही में ग्राम पंचायत भोल खास से उपप्रधान के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। उनकी माता उषा देवी गृहिणी हैं। अदिति की इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरा क्षेत्र गर्व से भर गया है और ग्रामीणों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर अनुराग ठाकुर ने जताया दुख, तियारा पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिले

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर शोक व्यक्त किया। बुधवार को वह तियारा स्थित उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना जताई। उन्होंने मेजर मनकोटिया के सैन्य, सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया।

Himachal Cabinet Decisions: हिमाचल में 14 हजार पद भरने को मंजूरी, आंगनबाड़ी वर्कर्स और वन मित्रों का मानदेय भी बढ़ा; जानें कैबिनेट के बड़े...

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने करीब 14,000 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 11,500 रुपये और वन मित्रों का 12,000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। बैठक में दूध प्रोत्साहन राशि बढ़ाने, बोह घाटी के आपदा प्रभावितों को राहत देने और मछुआरों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने सहित कई अहम फैसले लिए गए।

Kangra: मनियाड़ा में जीप से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 135 पेटी शराब और 99 पेटी बीयर जब्त; चालक फरार

कांगड़ा जिले के मनियाड़ा स्थित मालनू वार्ड नंबर-5 में आबकारी एवं कराधान विभाग ने एक जीप से चंडीगढ़ की 135 पेटियां शराब, 30 खुली बोतलें और बीयर की 99 पेटियां बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।