जालंधर और पंजाब के कई इलाकों में ब्लैकआउट, डी.सी. हिमांशु अग्रवाल ने की नागरिकों से अपील

Date:

--Advertisement--

8 मई को रात 8 बजे जालंधर शहर और पंजाब के कई अन्य इलाकों में ब्लैकआउट हो गया। इस पर डी.सी. हिमांशु अग्रवाल ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों में की गई तैयारियों का सही समय पर उपयोग हो रहा है और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

डी.सी. अग्रवाल ने यह भी कहा कि हमारी सशस्त्र सेनाएं पूरी तरह से तैयार हैं और उन्होंने अधिकतर ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सुरक्षा प्रोटोकॉल, विशेष रूप से ब्लैकआउट नियम का पालन करें और किसी भी प्रकार की फर्जी खबरें, वीडियो या संदेश फैलाने से बचें, ताकि जनता में डर न फैले।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आधिकारिक जानकारी के अनुसार नागरिकों को कोई खतरा नहीं है, इसलिए लोग शांत रहें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंडीगढ़ में HRTC की नई हरी इलेक्ट्रिक बस को रोकने पर बवाल, बस अड्डे में एंट्री से रोका; चालक-परिचालकों ने जताया विरोध

चंडीगढ़ बस अड्डे पर HRTC की नई हरे रंग की इलेक्ट्रिक बस को CTU ने रोक दिया। शिमला-चंडीगढ़ रूट पर चल रही बस के पास परमिट समेत जरूरी दस्तावेज होने का HRTC ने दावा किया है। कार्रवाई के विरोध में चालक-परिचालकों ने आपत्ति जताई।

पंचकूला में क्रेन हादसा: हिमाचल के नवीन और बिहार के मनीष की मौत, तीसरी मंजिल पर जनरेटर चढ़ाते समय हुआ हादसा

पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में गुरुवार शाम जनरेटर को तीसरी मंजिल पर चढ़ाते समय क्रेन पलट गई। हादसे में जनरेटर पर बैठे बिहार और हिमाचल प्रदेश निवासी दो हेल्परों की मौत हो गई।

हिमाचल की 25 वर्षीय प्रोफेसर ने खरड़ में उठाया खौफनाक कदम, कमरे में पंखे से लटका मिला शव

पंजाब के खरड़ में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की 25 वर्षीय प्रोफेसर अंकिता ठाकुर का शव किराये के कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच शुरू की है।

कनाडा में 23 वर्षीय भारतीय युवती की गला घोंटकर हत्या, पार्टनर गिरफ्तार; अंतिम संस्कार के लिए परिवार ने शुरू की GoFundMe मुहिम

कनाडा के एडमोंटन में 23 वर्षीय भारतीय युवती दमनप्रीत कौर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उनके पार्टनर रितेश कुमार को सेकेंड-डिग्री मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया है।