जालंधर में दरिंदगी की हद: 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को किया अधमरा

Date:

--Advertisement--

जालंधर में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। थाना बस्ती बाबा खेल के अंतर्गत पारस स्टेट में रहने वाले एक व्यक्ति पर 13 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का आरोप लगा है। घटना सामने आते ही इलाके में तनाव फैल गया।

परिजनों ने तुरंत बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। दूसरी ओर, वारदात की खबर मिलते ही गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से बचाकर हिरासत में लिया। लोगों का कहना है कि इस घिनौने अपराध के लिए आरोपी को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए।

घटना के बाद पारस स्टेट और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल है, और स्थानीय लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को होगी फायरिंग, सुबह 8 से रात 10 बजे तक अभ्यास; इन गांवों के लोग रहें सतर्क

टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की गई है।

LPU में वायरल रेप मैसेज से भड़का छात्रों का गुस्सा, कैंपस में तोड़फोड़-आगजनी के बाद हाईवे जाम; पुलिस जांच में जुटी

पंजाब के फगवाड़ा स्थित LPU में वायरल रेप मैसेज के बाद देर रात छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। कैंपस में तोड़फोड़ और आगजनी की खबरों के बाद छात्रों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। पुलिस मामले और वायरल मैसेज की जांच कर रही है।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।