Sirmaur: देवीनगर हमला कांड में बड़ा खुलासा: कट्टा चलाने की कोशिश, गर्म तेल से हमला और अब इंटर-स्टेट क्रिमिनल की गिरफ्तारी

Date:

--Advertisement--

देवीनगर क्षेत्र में 12 नवंबर की शाम हुए हमले के मामले में पांवटा साहिब पुलिस ने मुख्य आरोपी हमजा को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई शिकायतकर्त्ता सौरभ कुमार की शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 3(5) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया था।

शिकायत के अनुसार 12 नवंबर को करीब 7:20 बजे सौरभ अपने दोस्तों नवीन और मनीष के साथ शनि मंदिर, बर्फ फैक्टरी के पास खड़ा था। तभी आरोपी हमजा, सहारनपुर निवासी, अपने साथी सतबीर के साथ वहां पहुंचा और विवाद के दौरान सौरभ पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमजा ने दो बार कट्टा चलाने की कोशिश की, लेकिन हथियार फायर नहीं हुआ। इसके बाद उसने ईंट से वार किया और कड़ाही में गर्म तेल फेंककर सौरभ का हाथ जला दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 22 नवंबर की रात करीब 10 बजे हमजा को सहसपुर के एक मकान से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसकी देसी पिस्टल विकास उर्फ विक्की के पास है, जो किसी बड़ी वारदात की फिराक में था। पुलिस ने रविवार को विक्की के घर पर दबिश दी, लेकिन वह पहले ही फरार हो चुका था। तलाशी के दौरान उसके कमरे से एक देसी पिस्टल, दो मैग्जीन और दो जिंदा राउंड बरामद किए गए। फरार आरोपी की तलाश में बॉर्डर इलाके में पुलिस ने निगरानी कड़ी कर दी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी के अनुसार हमजा पर यूपी, हरियाणा और उत्तराखंड में कई मामले दर्ज हैं। वह धमकाकर पैसे ऐंठने और चोरी की वारदातों में शामिल रहा है और खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करता है। इस मामले में उस पर अटैंप्ट टू मर्डर सहित कई गंभीर धाराएं जोड़ी गई हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर में चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार, 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

पालमपुर में कांगड़ा पुलिस ने एंटी-चिट्टा अभियान के तहत 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! धर्मशाला और पालमपुर में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने एंटी-चिट्टा अभियान के तहत धर्मशाला और पालमपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 16.33 ग्राम चिट्टा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए हैं।

दिल्ली-लेह HRTC बस से 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद, बिलासपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने स्वारघाट में दिल्ली-लेह जा रही एचआरटीसी बस से 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद कर हरियाणा और कुल्लू के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अंतरराज्यीय नशा नेटवर्क की जांच में जुटी है।

वोल्वो बस में 143 ग्राम चिट्टा बरामद, मंडी पुलिस ने युवक-युवती को किया गिरफ्तार

मंडी पुलिस ने पुंघ फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक वोल्वो बस से 143.180 ग्राम चिट्टा बरामद कर कुल्लू के युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।