Mandi: “दुख सुनने का वक्त नहीं, जश्न पर करोड़ों खर्च” मंडी से जयराम ठाकुर का सरकार पर तीखा हमला

Date:

--Advertisement--

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को मंडी में प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार के पास जनता का दुख-दर्द सुनने का समय नहीं है, लेकिन एक दिन के जश्न पर करोड़ों रुपए खर्च करने के लिए पूरा वक्त और संसाधन मौजूद हैं। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री और लोक निर्माण मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि ये नेता बड़ी-बड़ी बातें तो करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत से पूरी तरह अनजान हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार आखिर मंडी में किस बात का जश्न मनाने आ रही है। क्या इस बात के लिए कि आज भी आपदा पीड़ितों के जख्मों पर मरहम नहीं लगाया जा सका है। जयराम ठाकुर ने कहा कि जिन लोगों ने सब कुछ खो दिया, उनकी पीड़ा सरकार को नजर नहीं आ रही, लेकिन आयोजन और रैलियों में पैसा फूंकने में कोई कमी नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि आपदा के बाद भी मुख्यमंत्री सराज के साथ लगते बंजार और कुल्लू विधानसभा क्षेत्रों के उन इलाकों में तक नहीं पहुंच पाए हैं, जहां पूरे के पूरे गांव तबाह हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार यदि सच में जनता का दर्द समझना चाहती है तो सिर्फ मंच से भाषण देने के बजाय जमीनी हालात देखने चाहिए।

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों से आग्रह किया कि अगर उन्हें हकीकत जाननी है तो मंडी के पड्डल मैदान रैली स्थल से मात्र 20 किलोमीटर दूर पंडोह के कुकलाह गांव जाकर देखें। वहां पहुंचते ही उन्हें समझ आ जाएगा कि लोग किस हालात में जिंदगी गुजार रहे हैं। आपदा को पांच महीने बीत जाने के बावजूद सरकार यहां एक वैली ब्रिज तक नहीं बना पाई है।

उन्होंने बताया कि मध्य सराज की 15 पंचायतों के लोगों को आज भी अपने सामान को पीठ पर लादकर दुर्गम गांवों तक जाना पड़ रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि 29 जून की रात बाखली खड्ड में आई बाढ़ के बाद कुकलाह का बगलामुखी मंदिर और कलहनी-कशौड़ सड़क मार्ग का पुल बह गया था। इसके बाद से यह पूरा इलाका आवागमन के लिए पूरी तरह बंद पड़ा है, लेकिन सरकार ने अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।

बिना कोचिंग मेहनत के दम पर रचा इतिहास, धर्मशाला कॉलेज की प्रियंका कुमारी बनीं इतिहास विषय की लेक्चरर

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की पूर्व छात्रा प्रियंका कुमारी ने बिना किसी कोचिंग के अपनी मेहनत और लगन के दम पर इतिहास विषय की लेक्चरर बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बोह घाटी के रुलहेड़ गांव की प्रियंका अब CBSE स्कूल में इतिहास विषय पढ़ाएंगी।

NHM Salary Hike: हिमाचल में 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 56,100 रुपये तक होगी बेस सैलरी; जानें 3% और 5% बढ़ोतरी...

हिमाचल प्रदेश में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। सात साल की सेवा पूरी करने वालों को 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी, 3 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलेगा।

हिमाचल में पेंशनरों और कर्मचारियों के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 15% DA और 2016 के वित्तीय लाभ लंबित;...

धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। वहीं घनश्याम शर्मा ने भी पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।