Kangra: हाईकोर्ट के सख्त आदेशों के बाद बीड़ में शुरू हुई नो-पार्किंग पर कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों पर तुरंत एक्शन

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा जारी सख्त आदेशों के बाद अब जिला कांगड़ा के बीड़ क्षेत्र में नो पार्किंग जोन को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। हाईकोर्ट ने सतीश अबरोल बनाम स्टेट ऑफ हिमाचल प्रदेश एवं अन्य मामले में साफ शब्दों में निर्देश दिए हैं कि जहां भी नो पार्किंग जोन अधिसूचित किए गए हैं, वहां किसी भी हालत में वाहन खड़े नहीं होने चाहिए। इन आदेशों का पालन करवाना संबंधित प्रशासन की जिम्मेदारी तय की गई है।

इसी कड़ी में उपमंडलाधिकारी बैजनाथ संकल्प गौतम ने थाना बीड़ की पुलिस को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सुजा और क्योरी, बीड़ क्षेत्र में स्थित लीज्ड पार्किंग स्थलों के आसपास बनाए गए नो पार्किंग जोन में यदि कोई वाहन खड़ा पाया जाता है तो उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए।

एसडीएम ने अपने निर्देशों में कहा है कि नो पार्किंग जोन का 100 प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाए। पुलिस को क्षेत्र में नियमित पैट्रोलिंग करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस से सात दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय को भेजने को भी कहा गया है।

गौरतलब है कि बीड़-बिलिंग क्षेत्र में लंबे समय से अनधिकृत पार्किंग की समस्या बनी हुई थी। इसे लेकर पार्किंग ठेकेदार लगातार प्रशासन और पर्यटन विभाग से कार्रवाई की मांग करता रहा, लेकिन करीब छह महीने तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा, जहां से कड़े निर्देश जारी किए गए।

हाईकोर्ट के आदेशों के बाद अब प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। एसडीएम द्वारा जारी निर्देशों की प्रति डीएसपी बैजनाथ को भी भेजी गई है ताकि अतिरिक्त स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन का कहना है कि इन सख्त कदमों से बीड़ क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा और अनियंत्रित पार्किंग की समस्या पर प्रभावी रोक लगेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।

बिना कोचिंग मेहनत के दम पर रचा इतिहास, धर्मशाला कॉलेज की प्रियंका कुमारी बनीं इतिहास विषय की लेक्चरर

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की पूर्व छात्रा प्रियंका कुमारी ने बिना किसी कोचिंग के अपनी मेहनत और लगन के दम पर इतिहास विषय की लेक्चरर बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बोह घाटी के रुलहेड़ गांव की प्रियंका अब CBSE स्कूल में इतिहास विषय पढ़ाएंगी।

NHM Salary Hike: हिमाचल में 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 56,100 रुपये तक होगी बेस सैलरी; जानें 3% और 5% बढ़ोतरी...

हिमाचल प्रदेश में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। सात साल की सेवा पूरी करने वालों को 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी, 3 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलेगा।

हिमाचल में पेंशनरों और कर्मचारियों के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 15% DA और 2016 के वित्तीय लाभ लंबित;...

धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। वहीं घनश्याम शर्मा ने भी पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।