Shimla: जयराम ठाकुर ने असंतुष्ट नेताओं को दी कड़ी चेतावनी, कहा – पार्टी मंच पर रखें अपनी बात

Date:

--Advertisement--

शिमला: नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा के असंतुष्ट नेताओं को दो टूक चेतावनी दी है। उन्होंने पूर्व मंत्री रमेश धवाला पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें सार्वजनिक बयानबाजी करने के बजाय पार्टी मंच पर अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और सार्वजनिक तौर पर बयानबाजी स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी ने हमेशा पूर्व मंत्री रमेश धवाला को सम्मान दिया है। विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद उन्हें कैबिनेट रैंक का दर्जा दिया गया। ऐसे में उन्हें मीडिया में बयान देने से बचना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात पर पूछे गए सवाल के जवाब में जयराम ठाकुर ने कहा कि वे कभी किसी की शिकायत नहीं करते, बल्कि प्रदेश हित की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि चर्चा के दौरान राज्य के ताजा राजनीतिक हालात का भी जिक्र होता है, लेकिन केंद्र सरकार का हिमाचल प्रदेश के प्रति रवैया हमेशा सकारात्मक रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों का वेतन और पेंशन केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई धनराशि पर निर्भर है।

विधायक प्राथमिकता बैठक के बहिष्कार पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास दूसरा कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष में रहते हुए वे विधायक संस्था को मजबूत करने की बात करते थे, लेकिन अब खुद इसे कमजोर कर रहे हैं। विपक्ष के विधायकों द्वारा दो साल पहले दी गई प्राथमिकताओं की कई डी.पी.आर. अब तक नहीं बनी हैं। उन्होंने कहा कि जब पुरानी प्राथमिकताओं पर अमल नहीं हो रहा है तो नई प्राथमिकताएं देने का कोई औचित्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रेम कुमार धूमल विपक्षी विधायकों को सम्मान देते थे, लेकिन वर्तमान सरकार हारे हुए नेताओं को मंच प्रदान कर रही है और वे अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री राहत कोष को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि जरूरतमंदों को इलाज के लिए पैसे नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई बार ऐसे मामलों को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, लेकिन राहत कोष से सहायता स्वीकृत नहीं की गई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक ऐलान, शाहपुर ब्लॉक की पूरी टीम फाइनल; सुरेश पटाकू चौधरी बने अध्यक्ष, 86 पंचायतों और 103 से ज्यादा...

कांगड़ा के शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस संगठन की पूरी टीम का ऐलान कर दिया गया है। सुरेश पटाकू चौधरी को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने जोन, पंचायत और बूथ स्तर पर भी बड़ी संख्या में नियुक्तियां की हैं।

Kangra Disaster Relief: शाहपुर में आपदा प्रभावित परिवारों को मिली राहत सामग्री, सोलर लालटेन से लेकर मैट्रेस और हाइजीन किट तक बांटी गई

कांगड़ा के आपदा प्रभावित गांवों के परिवारों को शाहपुर में राहत सामग्री वितरित की गई। माउंटेन फोरम हिमालय ने ईजीएफ के सहयोग से एकल महिलाओं, दिव्यांगों और अनुसूचित जाति के जरूरतमंद परिवारों को सोलर लालटेन, मैट्रेस, चादर, बर्तन और हाइजीन किट सहित उपयोगी सामग्री उपलब्ध करवाई।

Himachal Earthquake: सुबह 5:46 बजे 4.0 तीव्रता के भूकंप से हिली हिमाचल की धरती, शिमला समेत इन 5 जिलों में महसूस हुए झटके; जानें...

हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह 5:46 बजे 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र शिमला से करीब 66 किलोमीटर दूर जुब्बल-कोटखाई की दिशा में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर और मंडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Kangra: 27 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला विद्युत उपमंडल नंबर-2 के तहत 27 अगस्त को पुरानी विद्युत लाइनों को बदलने और सामान्य रखरखाव के कारण मस्तपुर, इच्छी, अप्पर चैतडू समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर कार्य अगले दिन किया जाएगा।