हिमाचल के CBSE सरकारी स्कूलों से 600 छात्र हुए बाहर! 6 महीने से अटकी शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की नियुक्ति

Date:

--Advertisement--

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में पिछले छह महीने से प्रधानाचार्यों और शिक्षकों की नियुक्तियां नहीं हो पाने के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कमेटी स्तर पर अटकी नियुक्ति प्रक्रिया का असर अब स्कूलों पर साफ दिखाई देने लगा है। जानकारी के अनुसार, करीब 600 छात्र सरकारी सीबीएसई स्कूल छोड़कर दोबारा निजी स्कूलों में दाखिला ले चुके हैं। इन छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड की सुविधा को देखते हुए सरकारी स्कूलों में प्रवेश लिया था, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण अब वे वापस निजी संस्थानों की ओर लौट रहे हैं।

Advertisement

प्रदेश के कई सरकारी सीबीएसई स्कूल इस समय बिना प्रधानाचार्य के संचालित हो रहे हैं और अधिकांश स्कूलों में शिक्षकों की भी कमी बनी हुई है। शिक्षा विभाग ने मई महीने में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति के लिए सूची तैयार कर ली थी और इसे सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाना था, लेकिन इस बीच लागू हुई आचार संहिता के कारण पूरी प्रक्रिया रुक गई। इसके चलते समय पर शिक्षकों की काउंसलिंग भी नहीं हो सकी।

आचार संहिता हटने के बाद सरकार ने इस मामले के लिए एक सब-कमेटी का गठन किया। कमेटी ने बैठक के बाद नियुक्तियों से जुड़ा प्रस्ताव अंतिम स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री को भेज दिया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद ही शिक्षा विभाग मेरिट के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर संबंधित स्कूलों में प्रधानाचार्यों और शिक्षकों की तैनाती करेगा। यदि इस प्रक्रिया में और देरी होती है तो सरकारी सीबीएसई स्कूलों से छात्रों का पलायन और बढ़ सकता है।

Advertisement

सीबीएसई सब-कैडर इन-सर्विस टीचर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से नियुक्ति प्रस्ताव को जल्द मंजूरी देने की मांग की है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष खजान सिंह ठाकुर ने कहा कि मेरिट आधारित चयन लागू होने से योग्य और प्रतिभाशाली शिक्षकों को सरकारी सीबीएसई स्कूलों में अवसर मिलेगा, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि इसका लाभ गरीब और सामान्य परिवारों के बच्चों को भी मिलेगा।

संघ के महासचिव एवं राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता वीरेंद्र कुमार ने भी मुख्यमंत्री से इस प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द नियुक्तियां नहीं हुईं तो सरकारी सीबीएसई स्कूलों से और छात्र निजी स्कूलों की ओर चले जाएंगे। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि मेरिट के आधार पर प्रधानाचार्यों और शिक्षकों की नियुक्ति कर स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था को जल्द मजबूत किया जाए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।