Kangra: बोह आपदा पीड़ितों के लिए बढ़े मदद के हाथ! जय मणिमहेश सेवा दल बद्दी ने मौके पर पहुंचकर दी ₹71 हजार की राहत

Date:

--Advertisement--

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी में बादल फटने से आई भीषण आपदा के बाद विभिन्न सामाजिक संस्थाएं लगातार प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में जय मणिमहेश सेवा दल बद्दी ने आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए 71 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। संस्था के पदाधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर हालात का जायजा भी लिया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

Advertisement

सेवा दल द्वारा जिन प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई, उनमें कीमत चंद, रेखा देवी, सुरेश सिंह, दीना नाथ, गुलाबो देवी, बलदेव सिंह, अंग्रेज सिंह, राजीव कुमार और उत्तम चंद शामिल हैं। संस्था के सदस्यों ने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना हर समाजसेवी का दायित्व है और भविष्य में भी हर संभव सहयोग जारी रखा जाएगा।

Advertisement

इस अवसर पर जय मणिमहेश सेवा दल बद्दी के पदाधिकारी विजय कुमार, दीप कौशल, अशोक कुमार, राजिंदर ठाकुर, विजय ठाकुर, विपन शर्मा, ओमी जरियाल, नागेश ठाकुर, सुरिंदर शर्मा, रवि कपूर, डॉ. विजय चौधरी और राज शर्मा मौजूद रहे। उनके साथ सोशल हेल्प वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बाबा त्रिलोक नाथ भी उपस्थित रहे।

Advertisement

बोह घाटी में हाल ही में बादल फटने से कई परिवारों के घरों और आजीविका को भारी नुकसान पहुंचा है। ऐसे समय में सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों की ओर से लगातार मिल रहा सहयोग प्रभावित परिवारों के लिए राहत और नई उम्मीद बनकर सामने आ रहा है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रिड़कमार कॉलेज में PTA की नई कार्यकारिणी गठित, बंसी लाल अध्यक्ष और आरती देवी बनीं उपाध्यक्ष

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में सत्र 2026-27 के लिए PTA की नई कार्यकारिणी गठित की गई। बंसी लाल अध्यक्ष, आरती देवी उपाध्यक्ष, अरुण कुमार कोषाध्यक्ष और प्रो. हाकम चंद सचिव चुने गए।

Himachal: हिमाचल के दो जिलों में 17 सितंबर को छुट्टी, स्कूल-कॉलेज से सरकारी दफ्तर तक रहेंगे बंद; जानें वजह

हिमाचल के ऊना और मंडी जिलों में 17 सितंबर को छुट्टी रहेगी। ऊना में एंटी चिट्टा वॉकथॉन के बाद स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, जबकि मंडी में सायर पर्व के चलते स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

Kangra: कांगड़ा में कबाड़ की दुकान से निकला चरस का खेल, 196.02 ग्राम बरामद; दो दुकानदार गिरफ्तार

कांगड़ा के बीरता में HPSEB पावर हाउस के पास कबाड़ की दुकान पर CIA टीम ने छापेमारी कर 196.02 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

Kangra: जंदराह और खर्ट पंचायत में 16 करोड़ के विकास कार्य, आरएस बाली ने गिनाईं उपलब्धियां; स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास

नगरोटा की जंदराह और खर्ट पंचायत में करीब 16 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का विवरण आर.एस. बाली ने दिया। जंदराह में 35 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण होगा, जिसका शिलान्यास ग्रामीणों के साथ किया गया।