Kangra: मंदिर से चोरी हुई बाइक 24 घंटे में बरामद! CCTV ने खोल दिया बड़ा राज, नूरपुर पुलिस ने दबोचे दो आरोपी

Date:

--Advertisement--

पुलिस जिला नूरपुर ने वाहन चोरी के एक मामले का महज 24 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार 1 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता दलजीत सिंह पुत्र जगदीश सिंह, निवासी हटली रसूह, जिला कठुआ (जम्मू-कश्मीर) ने थाना नूरपुर में शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी काले रंग की मोटरसाइकिल (नंबर JK02CD-8564) नागनी माता मंदिर परिसर से चोरी हो गई है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Advertisement

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय मलकीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी गांव वासा वजीरा, डाकघर भुगनाड़ा, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा तथा 24 वर्षीय राहुल उर्फ जानू पुत्र स्वर्गीय शुभ राज निवासी गांव एवं डाकघर नागनी, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। फिलहाल मामले की आगे जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि दोनों आरोपी अन्य वाहन चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं या नहीं।

Advertisement

पुलिस जिला नूरपुर ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि जनता के सहयोग से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: फतेहपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिला चिट्टा, दो युवक पुलिस के शिकंजे में

फतेहपुर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 1.14 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। मामले में दो युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: बोह आपदा पीड़ितों के लिए बढ़े मदद के हाथ! जय मणिमहेश सेवा दल बद्दी ने मौके पर पहुंचकर दी ₹71 हजार की राहत

बोह घाटी में बादल फटने से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए जय मणिमहेश सेवा दल बद्दी ने 71 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की। संस्था के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Kangra: प्रधानमंत्री मोदी के संदेश से गूंजा धर्मशाला कॉलेज! छात्रों ने लिया बड़ा संकल्प, नशा मुक्त भारत अभियान में दिखाई नई मिसाल

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ के शुभारंभ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति की शपथ ली और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।

Bilaspur: बिलासपुर में बिजली व्यवस्था को मिलेगी नई ताकत! घुमारवीं में 12 करोड़ से बनेगा नया सब-स्टेशन, 60 नए ट्रांसफार्मर भी होंगे स्थापित

बिलासपुर के घुमारवीं में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 12 करोड़ रुपये से नया विद्युत उपकेंद्र बनेगा। सरकार अगले छह महीनों में 60 नए ट्रांसफार्मर स्थापित करेगी और 55 की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी।